Advertisement

Search Result : "गौमांस प्रतिबंध"

महेश शर्मा की नजर में अखलाक की हत्‍या 'हादसा', केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

महेश शर्मा की नजर में अखलाक की हत्‍या 'हादसा', केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

गौहत्‍या और गौमांस रखने की अफवाह पर उत्‍तर प्रदेश में दादरी में 50 वर्षीय अखलाक की पीट-पीटकर निर्मम हत्‍या को देश के संस्‍कृति मंत्री महेश शर्मा ने दुर्घटना करार दिया है। शर्मा ने कहा, उन्‍हें लगता है यह घटना किसी गलतफहमी की वजह से हुई और इसे सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून को निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए।
अयोध्या बनी मिसाल, ईद पर गौमांस से पाबंदी हटाई

अयोध्या बनी मिसाल, ईद पर गौमांस से पाबंदी हटाई

देश के विभिन्न हिस्सों में मांस की बिक्री जहां प्रतिबंधित कर दी गई है, वहीं तीर्थनगरी अयोध्या ने ईद के दौरान यह पाबंदी हटाकर मिसाल कायम की है। इस देवनगरी में अमूमन सालभर गोकशी और मांस बिक्री पर प्रतिबंध रहता है लेकिन ईद के मौके पर इस बार तीन दिन के लिए मांस की बिक्री से प्रतिबंध हटा दिया गया है।
एएमयू से उठी हिंदू युवा वाहिनी पर प्रतिबंध की मांग

एएमयू से उठी हिंदू युवा वाहिनी पर प्रतिबंध की मांग

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को आतंकवाद की नर्सरी कहने पर भड़के एएमयू छात्रों ने हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील सिंह व अन्य नेताओं की गिरफ्तारी और प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि 19 सितंबर की रात यूनिवर्सिटी कैंपस में रसायन विभाग के सामने छात्र आलमगीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे छात्रों में आक्रोश है। आलमगीर यूनिवर्सिटी में सामाजिक कार्य विषय में स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र थे।
मुंबई में मांस बिक्री प्रतिबंध पर अदालत ने लगाई रोक

मुंबई में मांस बिक्री प्रतिबंध पर अदालत ने लगाई रोक

मुंबई में 17 सितंबर को जैन पर्व के मद्देनजर मांस की बिक्री पर लगे विवादास्पद प्रतिबंध पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी और साथ ही सवाल किया कि केवल मटन और चिकन पर ही प्रतिबंध क्यों, मछली और अंडे पर क्यों नहीं?
गौमांस की बिक्री पर उच्च न्यायालय की रोक के विरोध में हड़ताल

गौमांस की बिक्री पर उच्च न्यायालय की रोक के विरोध में हड़ताल

गौमांस की बिक्री पर रोक के विरोध में आज कश्मिर के कुछ अलगाववादी गुटों ने बंद का आह्वान किया है। बंद से श्रीनगर में आम जीवन पर काफी असर पड़ा है।
अब राजस्‍थान में 3 दिन मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध

अब राजस्‍थान में 3 दिन मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध

जैन पर्व पर्यूषण के मौके पर मांस बिक्री पर रोक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मुंबई के बाद अब राजस्‍थान में भी इस पर्व के दौरान तीन दिन के लिए मांस व शराब की दुकानें बंद रखने का फरमान जारी हुआ है।
शिवसेना-मनसे ने मुंबई में बेचा मांस, जैन समुदाय पर निशाना

शिवसेना-मनसे ने मुंबई में बेचा मांस, जैन समुदाय पर निशाना

जैन पर्व पर्यूषण के मौके पर मुंबई में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है। आज शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) बीएमसी के आदेश का उल्लंघन करते हुए मुंबई के व्यस्त दादर इलाके में स्‍टॉल लगाकर मांस बिक्री कर रही है।
आहार और विचार पर प्रतिबंध के बीच पिसती आजादी

आहार और विचार पर प्रतिबंध के बीच पिसती आजादी

असहिष्‍णुता, सामाजिक जीवन के किसी एक क्षेत्र में एकांत में ही नहीं फलती-फूलती बल्कि जीवन के विभिन्‍न क्षेत्रों में समांतर रूप से फैलती है। महाराष्‍ट्र में सत्‍ता में बैठी भाजपा के बहुमत वाली सरकार ने कुछ महीनों पहले बीफ बेचने और खाने पर प्रतिबंध लगाया था। इस फैसले ने मीट उद्योग से जुड़े कामगारों के सामने रोजगार का संकट पैदा कर दिया। मुंबई के सबसे बड़े देवनार बूचड़खाने के कामगार बेरोजगारी की मार से छटपटा रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement