अक्सर विवादों में रहने वाली बाराबंकी से भाजपा सांसद प्रियंका सिंह ने हाल ही में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर काफी हंगामा किया। टर्मिनल-3 से उड़ान भरने वाली प्रियंका के पास से चैकिंग के दौरान एक चाकू मिली थी। चैकिंग स्टाफ के कहने पर भी प्रियंका चाकू निकालने के लिए राजी नहीं हुईं। जिसकी वजह से काफी हंगामा हुआ।
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न के एक चर्च में भारतीय समुदाय के एक कैथोलिक पादरी के गले पर चाकू से हमला किया गया। हमलावर ने कहा कि भारतीय होने के कारण वह प्रार्थना करवाने के लिए अयोग्य है। इसे नस्लीय हमला माना जा रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दिल दहला देने वाली एक घटना में एक युवक ने सरेराह एक लड़की की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सबसे हतप्रभ करने वाली बात ये रही कि घटना के समय वहां से गुजर रहे लोग बस देखते रहे और कोई भी लड़की को बचाने के लिए आगे नहीं आया।
जापान में मानसिक रूप से अक्षम लोगों के एक देखभाल केंद्र पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि तोक्यो से 50 किलोमीटर दूर सागामिहारा शहर में हुए इस हमले में 25 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 20 की हालत गंभीर है। 26 वर्षीय हमलावर बाद में पुलिस थाने पहुंचा और उसने अधिकारियों के सामने स्वीकार किया, मैंने यह किया है। उसने बताया कि वह केंद्र का एक पूर्व कर्मचारी था।
जर्मनी में 17 वर्षीय अफगानिस्तान के शरणार्थी ने यात्रियों पर एक कुल्हाड़ी और एक चाकू से वार कर दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शरणार्थी हालांकि जर्मन पुलिस की कार्रवाई में मारा गया।
दक्षिण जर्मनी के म्यूनिख में एक शख्स ने ट्रेन स्टेशन में चाकू मारकर कई लोगों को घायल कर दिया था। हमले के दौरान आरोपी 'अल्लाह-हु-अकबर' के नारे लगाया था। बताया जा रहा है कि इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई।
दो अज्ञात बदमाशों ने सोमवार को दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन के नियंत्रण कक्ष में घुसकर स्टेशन नियंत्रक को चाकू मारा और करीब 12 लाख रूपये नकदी के साथ फरार हो गए।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और उन पर ‘भरोसे का कत्ल’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने शिवसेना को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार छोड़ने की हिम्मत दिखाने की चुनौती दी। ओवैसी बंधुओं को ललकारते हुए कहा कि वे महाराष्ट्र आएं तो मैं उनके उनके गले पर चाकू रखूंगा, फिर देखता हूं कि कौन भारत माता की जय नहीं कहता।