राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के नफरत से भरे नजरिये की आलोचना करते हुए उन्हें भयावह करार दिया है।
इन दिनों आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी है। इस कड़ी में वरिष्ठ महिला पत्रकार चंदर सुता डोगरा आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गई हैं। बुधवार को डोगरा ने पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, राष्ट्रीय संगठनात्मक सचिव दुर्गेश पाठक, पंजाब के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर और सांसद भगवंत मान की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
मंगल के महादंगल के एक दिन बाद रिपब्लिकन पार्टी का नेतृत्व रियल इस्टेट कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद का पार्टी उम्मीदवार बनने से रोकने के अंतिम प्रयास के तहत उनके खिलाफ एकजुट होता नजर आ रहा है। ट्रंप 11 राज्यों के प्राइमरी चुनावों में से अब तक 10 राज्यों में जीत चुके हैं।
जेएनयू में वामपंथ का गहरा प्रभाव रहा है। यहां वैकल्पिक विचारधारा को वैधानिक, नैतिक स्थान नहीं दिया गया। इस विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट आंदोलन के सभी अवशेष-माओवाद से लेकर ट्राटस्कीवाद तक मिल जाएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की कार पर पंजाब के जालंधर में कुछ प्रदर्शकारियों ने हमला किया। उनकी कार पर पत्थर फेंके गए जिससे कार का सामने वाला कांच टूट गया। हालांकि इस हमले में केजरीवाल सुरक्षित बच गए। और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
पंजाब में मृतप्राय उद्योग धंधों को बहुत उंचाई तक ले जाने का आश्वासन देते हुए अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जालंधर में कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और इसे पूरी तरह खत्म करने की दवाई केवल हमारे पास है। उन्होंने दावा या कि इसे सिर्फ हम ही समाप्त कर सकते हैं।
साउथ कैरोलिना में डेमोक्रैटिक प्राइमरी में हिलेरी क्लिंटन ने आज अपने प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स को चारों खाने चित कर राष्ट्रपति पद के चुनाव में पार्टी उम्मीदवारी की अपनी दावेदारी बेहद पुख्ता कर ली और अब वह मंगल के महादंगल की तैयारी में जुट गई हैं जब एक साथ ढेर सारे राज्यों में प्राइमरी चुनाव होंगे।
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने मंगल के महादंगल (सुपर ट्यूजडे) से पहले एक बार फिर भारत और चीन पर आरोप लगाया है कि यह दोनों देश अमेरिकी लोगों से नौकरियां छीन रहे हैं। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर वह ये नौकरियां वापस लाएंगे।
पंजाब में खनन माफिया द्वारा पत्थर काटने वाली इकाइयों के मालिकों से वसूली करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के समन्वयक अरविन्द केजरीवाल नेघोषणा की कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आने पर 24 घंटे के भीतर समस्या का अंत कर देगी।
भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रहमणयम स्वामी के काफिले पर शनिवार को कथित तौर पर कांग्रेसियों की ओर से अंडा और कूड़ा फेंके जाने का मामला सामने आया है। भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।