अरब सागर में लगने वाली शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई अब प्रस्तावित 192 मीटर के बजाय 210 मीटर होगी। महाराष्ट्र सरकार ऐसा चाहती है क्योंकि चीन में बन रही बुद्ध प्रतिमा से किसी भी मायने में शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई कम नहीं होनी चाहिए।
बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज की ओर से देश में जनसंख्या बढ़ने के लिए परोक्ष तौर पर मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराने के बाद आज राजनीतिक विवाद पैदा हो गया। हालांकि, भाजपा ने साक्षी के बयान से पल्ला झाड़ लिया है। उनके इस बयान को लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्षी ने यह बयान ऐसे समय में दिया जब सुप्रीम कोर्ट हाल ही में स्पष्ट कर चुका है कि कोई भी व्यक्ति धर्म या जाति के नाम पर वोट नहीं मांग सकता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के तट के पास 3600 करोड़ रुपये में तैयार होने वाले शिवाजी महाराज स्मारक का शिलान्यास किया। भव्य स्मारक के लिए यह कार्यक्रम नगर निकाय चुनावों के कुछ महीने पहले ऐसे समय आयोजित हुआ जब 17वीं सदी के महान शासक की विरासत पर दावा करने के लिए राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष जारी है।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बार बार की तरह एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला और महात्मा गांधी एक ही बाप की औलाद है।