शिवसेना के एक विधायक और उनके समर्थकों ने पसंद की बर्थ नहीं मिलने पर करीब एक घंटे तक मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) पर एक एक्सप्रेस ट्रेन को रोके रखा। इस वजह से 2000 से ज्यादा यात्रियों को असुविधा हुई और अन्य ट्रेनों का आवागमन भी बाधित हुआ।
लगता है आया-राम, गया-राम की सरकारों के दुर्भाग्य की छाया उत्तराखंण्ड पर भी पड़ गई है। राज्य विधानसभा के बजट सत्र में उत्तराखंड के नौ कांग्रेसी विधायक अचानक बागी होकर सदन के भीतर और बाहर भाजपा विधायकों के साथ मिलकर उत्तराखंड में वैकल्पिक सरकार बनाने का दावा करने लगे।
बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जूता फेंकने की घटना सामने आई है। हालांकि जूता मंच पर नीतीश कुमार तक नहीं पहुंच पाया और पहले ही गिर गया। पुलिस ने जूता फेंकने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
जनगणना के धर्म से जुड़े आंकड़ें सार्वजनिक होने के बाद प्रवीण तोगड़िया और साक्षी महाराज जैसे हिंदुत्ववादी नेताओं ने आबादी को लेकर मुस्लिमों पर हमले तेज कर दिए हैं।
इतिहासकार, लेखक और रंगकर्मी बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे यानी बाबा साहेब पुरंदरे के लिखा नाटक जाणता राजा अब लंदन में खेला जाएगा। इस एतिहासिक नाटक की भव्यता इसकी सबसे बड़ी खासियत है। शिवाजी के जीवन पर आधारित इस नाटक के प्रशंसकों की संख्या का कोई हिसाब नहीं।
आठ किलो के पीले लहंगे में जब माधुरी दीक्षित ने कथक के तोड़े किए थे तब दर्शकों के दिलों की धड़कने थम गईं थीं। इस खूबसूरत नृत्य की कोरयोग्राफी प्रसिद्ध कथक सम्राट बिरजू महाराज ने की थी।
महाराष्ट्र के पूणे में अट्ठावन साल के एक आइएएस अधिकारी को चार नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यहां पुलिस ने यह जानकारी दी है।
भारतीय जनता पार्टी के विवादास्पद सांसद साक्षी महाराज ने अपनी पार्टी के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। एक बयान में उन्होंने दिल्ली को कांग्रेस मुक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) का शुक्रिया अदा किया है।