राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वाले संदिग्ध लोगों पर देश भर में छापेमारी की है। इस सिलसिले में कर्नाटक, हैदराबाद, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से आईएस के कथित 14 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। ।
पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के सिलसिले में पाकिस्तान ने कार्रवाई में तेजी दिखाते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर छापेमारी की है। खबर है कि इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर, उसके भाई अब्दुल रऊफ और कई करीबी लोगों को हिरासत में लिया गया है। पठानकोट हमले को लेकर अभी तक पाकिस्तान की तरफ से यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। जांच में सहयोग के लिए पाकिस्तान अपने एक जांच दल को भारत भेजने पर भी विचार कर रहा है।
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जब नाग देवी बाजार में नकली पार्ट्स-पुर्जे बनाने वाली कंपनियों पर छापे मारे तो दिल्ली तक हड़कंप मच गया। दरअसल, एसकेएफ और एफएजी नामक कंपनियों के दिल्ली मुख्यालय में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि उनके नकली पार्ट्स बाजार में बिक रहे हैं। टैक्ट इंडिया की टीम द्वारा इसकी पुष्टि होने पर मुंबई पुलिस ने नाग देवी बाजार में कई ठिकानों पर छापे मारकर लगभग एक करोड़ रुपये के नकली माल बरामद किए। उल्लेखनीय है कि नाग देवी बाजार देश के मैकेनिकल पार्ट्स की 80 प्रतिशत जरूरतें पूरी करता है।
दिल्ली सचिवालय पर सीबीआई की छापेमारी के बारे केंद्र और अरविंद केजरीवाल के बीच चल रहे टकराव में एक नया मोड़ आया है। आज केजरीवाल ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि सीबीआई को सभी विपक्षी दलों को निशाना बनाने और लाइन पर नहीं चलने वाले दलों को निपटाने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय में सीबीआई की छापेमारी को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच सियासी जंग के केंद्र में आ गए हैं वित्त मंत्री अरुण जेटली। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि सीबीआई की छापेमारी में जब्त फाइलों का उनके प्रधान सचिव के खिलाफ चल रही जांच से कोई लेनादेना नहीं है बल्कि सीबीआई डीडीसीए की फाइल खंगालती रही। सीबीआई ने छापेमारी के दौरान कैबिनेट निर्णय से संबंधित फाइलों को जब्त किया। सीबीआई ने इन आरोपों से इंकार किया है।
गोमांस को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हिंदू सेना ने दिल्ली के केरल हाउस में बीफ परोसने पर बवाल खड़ा कर दिया है। आरोप हैं कि सोमवार को गोमांस परोसे जाने की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस केरल हाउस जा धमकी और वहां रेस्तरां में घुसकर मेन्यू से बीफ हटवा दिया।
दिल्ली के केरल हाउस में गोमांस परोसे जाने की शिकायत पर पुलिस के जा धमकने और बीफ की जांच-पड़ताल को लेकर राजनीति गरमा चुकी है। आज केरल के सांसदों ने दिल्ली पुलिस के इस कदम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। खबर है कि घटना के विरोध में केरल भवन ने फिर से बीफ फ्राई परोसने का ऐलान किया है।
दालों की बढ़ती कीमतों के बीच जमाखोरों और कालाबाजारी के खिलाफ राज्यों ने अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो-तीन दिन के अंदर 10 राज्यों में छापेमारी के दौरान करीब 35 हजार टन से ज्यादा दाल का स्टॉक पकड़ा गया है। सबसे ज्यादा छापेमारी भाजपा शासित राज्यों में की गई है और यहीं दालों की सबसे ज्यादा मात्रा जमाखोरों से जब्त की गई है।
मुंबई पुलिस ने 13 दंपतियों और 35 अन्य को यहां होटलों और समुद्र तट पर छापेमारी करके गिरफ्तार किया है। उन पर सार्वजनिक रूप से कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस की इस कार्रवाई ने सोशल मीडिया में तूफान खड़ा कर दिया है। सवाल उठ रहा है कि क्या आपसी रजामंदी से दो वयस्क साथ नहीं रह सकते हैं।