Advertisement

Search Result : "झारखंड मुक्ति मोर्चा"

झारखंड के कोयला खदान में हादसा, 40 लोग फंसे, 7 के शव निकाले

झारखंड के कोयला खदान में हादसा, 40 लोग फंसे, 7 के शव निकाले

झारखंड के गोड्डा जिले में कोयला खदान के धंसने की वजह से अंदर फंसे 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। इस हादसे में 35 डंपर गाड़ियों और उसमें सवार 40 से ज्यादा मजदूरों के अब भी खदान में फंसे होने की आशंका है। इन मजदूरों को निकालने की कोशिशें जारी हैं और बचाव कार्य में मदद के लिए पटना से एनडीआरएफ की चार टीमों के साथ रांची से भी एक टीम घटना स्थल पर पहुंच रही है।
नगद नारायण का मुक्ति काल

नगद नारायण का मुक्ति काल

बड़े अफसर आकाओं ने ऐलान कर दिया है कि सरकार अब भारतीय मुद्रा रुपये के नगदी खर्च पर सेस के रूप में अतिरिक्त कर वसूलने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द निर्णय हो सकता है। संभव है यह कर दो-चार प्रतिशत ही हो। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि दुनिया में महान भारत अकेला ऐसा देश होगा, जहां ‘नगद नारायण’ को प्रणाम करने के बजाय यथासंभव दूर रखने में अपना कल्याण समझेंगे।
पूनम महाजन भाजपा युवा मोर्चे की नई अध्यक्ष

पूनम महाजन भाजपा युवा मोर्चे की नई अध्यक्ष

अनुराग ठाकुर का दूसरा कार्यकाल खत्म होने के बाद तय था कि उन्हें तीसरी बार युवा मोर्चे की कमान नहीं सौंपी जाएगी। युवा मोर्चे की कमान ठाकुर से लेने के पीछे उनका बीसीसीआई का अध्यक्ष होना भी है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति, किसान मोर्चा के भी नए प्रमुखों के नाम की घोषणा कल हुई। पूनम महाजन भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं और वर्तमान में मुंबई उत्तर-मध्य से लोकसभा की सदस्य हैं. कौशांबी से लोकसभा सदस्य विनोद सोनकर, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’ और पूर्व सांसद दारा सिंह चौहान को पार्टी की क्रमश: एससी, एसटी, किसान और ओबीसी शाखाओं का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले धोनी के लिये कोई मैच नहीं?

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले धोनी के लिये कोई मैच नहीं?

भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ढाई महीने में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की संभावना है लेकिन ऐसा लगता है कि वह इससे पहले कोई भी अधिकारिक मैच नहीं खेलेंगे।
इंदौर: खुले में शौच के खिलाफ डिब्बा गैंग की अनूठी पहल

इंदौर: खुले में शौच के खिलाफ डिब्बा गैंग की अनूठी पहल

केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चुने गए देश के पहले 20 शहरों में शामिल इंदौर को खुले में शौच के कलंक से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम ने रोको और टोको अभियान शुरू किया है। इस मुहिम के तहत डिब्बा गैंग नाम के विशेष दल बनाए गए हैं, जो खुले में शौच की बुरी प्रवृत्ति को अनूठे ढंग से मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।
झारखंड में छह नक्सली ढेर

झारखंड में छह नक्सली ढेर

झारखंड के माओवादी हिंसा से प्रभावित लातेहार जिले के जंगलों में सीआरपीएफ के कमांडो के साथ मुठभेड़ में छह संदिग्ध नक्सलियों को आज मार गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के 209 कोबरा कमांडो का दस्ता जिले के करमडीह-छीपदोहर के जंगलों में गश्त पर निकला था जब सुबह लगभग नौ बजे यह मुठभेड़ हुई।
पंजाब चुनाव-2017ः आवाज-ए-पंजाब मोर्चा टूटा

पंजाब चुनाव-2017ः आवाज-ए-पंजाब मोर्चा टूटा

पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा विधायक परगट सिंह और बैंस बंधुओं के साथ मिलकर बनाया गया ‘आवाज़-ए-पंजाब’ मोर्चा उस समय टूट गया जब बैंस बंधुओं ने ‘आप’ से गठबंधन करने का फैसला कर लिया।
सभी ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए ममता के प्रस्ताव का स्वागत किया

सभी ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए ममता के प्रस्ताव का स्वागत किया

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने राष्‍ट्रीय राजनीति में एक बड़ा किरदार अदा करने के संकेत दिये हैं। अनेक राजनीतिक पार्टियों ने ममता के इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुये भारतीय जनता पार्टी और इसकी सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ लड़ने की जरूरत बतायी है।
झारखंड में केंद्रीय योजनाओं के पैसे का धर्मांतरण में हो रहा इस्तेमाल

झारखंड में केंद्रीय योजनाओं के पैसे का धर्मांतरण में हो रहा इस्तेमाल

फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफसीआरए) के तहत मिलने वाले विदेशी फंड का बड़ा हिस्सा झारखंड में धर्मांतरण कराने में उपयोग किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षो में झारखंड में धार्मिक संस्थाओं द्वारा संचालित स्कूलों को 3.10 अरब रुपये दान में मिले हैं। विशेष शाखा ने यह रिपोर्ट सरकार को उपलब्ध कराई है। इसमें विदेशी फंड का उपयोग जबरन धर्म परिवर्तन के लिए किए जाने की आशंका जताई गई है। इसकी सीआइडी से जांच कराने की अनुशंसा की गई है।
केरल: नियुक्ति मामले में भाकपा ने वाम मोर्चा सरकार पर बोला हमला

केरल: नियुक्ति मामले में भाकपा ने वाम मोर्चा सरकार पर बोला हमला

केरल की वाम मोर्चा सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रमुख पदों पर अपने मंत्रियों के रिश्तेदारों को नियुक्त किए जाने के मुद्दे पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आज कहा कि ऐसे कृत्य राज्य के बेरोजगार युवाओं के प्रति अन्याय और अपराध हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement