मध्य प्रदेश में एक ओर जहां कर्ज माफी को लेकर किसान आए दिन खुदकुशी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव फिल्म की टिकट बेचते नजर आए।
बिहार के पूर्व मुख्यंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के हर सदस्य पर मुसीबतें आती चली जा रही हैं। इस बार पेट्रोल पंप आवंटन को लेकर हुए विवाद के बाद भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) ने आज बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव का आवंटन रद्द कर दिया है। हालांकि बीपीसीएल ने इस मामले में अभी तक आधिकारिक रुप से कुछ भी कहने से मना कर दिया है।
महाराष्ट्र सरकार और किसानों के बीच चल रही तकरार पर विराम लगता दिखाई दे रहा है। राज्य सरकार के द्वारा किसानों की कर्ज माफी की घोषणा के बाद किसानों ने 12 जून को निर्धारित विरोध प्रदर्शन को रद्द कर दिया है।
कभी बहुजन समाज पार्टी में कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उनके बेटे अफजाल को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया दिया है।
कर्नाटक सरकार ने आज राज्य के सभी सिनेमाघरों में टिकटों का अधिकतम मूल्य 200 रूपये तय कर दिया है। साथ ही, प्राइम टाइम के दौरान मल्टीप्लेक्सों में कन्नड़ और क्षेत्रीय सिनेमा दिखाना अनिवार्य कर दिया है।
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली 2’ करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद आज रिलीज हो गई। वहीं, इसी बीच तमिलनाडु में फिल्म के सारे शो कैंसल कर दिए गए हो हैं। शो रद्द होने के कारण रात भर से सिनेमा घरों में लाइन लगाकर खड़े लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने महापुरूषों के जन्मदिन या पुण्यतिथि पर दी जाने वाली 15 सार्वजनिक छुटिटयां आज रद्द कर दीं। अब एेसी तिथियों पर छात्रों को महापुरूषों के बारे में शिक्षित किया जाएगा।