उच्च सदन में भाजपा अब कांग्रेस को पछाड़ते हुए पहले नंबर की पार्टी बन गई है। लोकसभा के बाद अब राज्य सभा में भी भारतीय जनता पार्टी बड़े दल के रूप में उभरी है।
दिल्ली के हवाई अड्डे पर स्पाइस जेट के एक विमान के पार्किंग बे में आने के दौरान जेट ब्लास्ट होने से इंडिगो के एक विमान की खिड़की का कांच टूट गया, जिससे इंडिगो की उड़ान में सवार पांच यात्री घायल हो गए।
पटना के दीघा थाना क्षेत्र में आयोजित एक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंच टूटने से चोटिल हो गए हैं। शुक्रवार को घटित हुई इस घटना के बाद लालू यादव को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीएमएस) में भर्ती कराया गया।
अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के बीच सोने में गिरावट जारी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये टूटकर करीब दो महीने के निचले स्तर 28,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
कुछ बैक्टीरिया ने एंटिबायोटिक्स से बचने के लिए अपने चारों तरफ जो कड़ा आवरण बना रखा था, वैज्ञानिकों ने उसे अब भेद दिया है। इस किलेबंदी ने उन्हें अजेय बना दिया था। सुपरबग के नाम से कुख्यात इन बैक्टिरया का संक्रमण मतलब मौत। बैक्टीरिया के सुपरबग बनने की घटना चिकित्सा जगत का एक बहुत बड़ा संकट बन कर सामने आय़ा है।
लिएंडर पेस की डेविस कप में विश्व रिकार्ड बनाने की उम्मीद आज टूट गई जब इस अनुभवी भारतीय और विष्णु वर्धन की जोड़ी को एशिया-ओसियाना ग्रुप एक डेविस कप मुकाबले के तीसरे मैच में पुणे में आर्टेम सिटेक और माइकल वीनस की जोड़ी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी जिन्होंने न्यूजीलैंड की उम्मीदें जीवंत रखी है।
पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा विधायक परगट सिंह और बैंस बंधुओं के साथ मिलकर बनाया गया ‘आवाज़-ए-पंजाब’ मोर्चा उस समय टूट गया जब बैंस बंधुओं ने ‘आप’ से गठबंधन करने का फैसला कर लिया।
रियो में उसे पदक उम्मीदों में गिना जा रहा था और महिला कुश्ती में विनेश फोगाट ने शुरूआत भी उसी अंदाज में की लेकिन क्वार्टर फाइनल में घुटने में लगी चोट ने उसका सपना और देशवासियों की उम्मीदें तोड़ दी हालांकि जुझारूपन की जिंदा मिसाल इस महिला पहलवान को टोक्यो में इसकी भरपाई की उम्मीद है।