पिछले मैच में शानदार जीत से उत्साहित भारतीय क्रिकेट टीम कल से मोहाली में शुरू हो रहे दूसरे मैच में भी इंग्लैंड को स्पिन के जाल में फंसाने के इरादे से उतरेगी।
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने आज कहा कि बेहतर फुटवर्क और स्वीप शाट का अच्छी तरह से उपयोग करने के कारण वह भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरूआती दिन शतक जड़ने में सफल रहे।
इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अंपायरों के फैसले की समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के लागू होने से भारतीय क्रिकेट टीम की नींद नहीं उड़ी है और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यह रैफरल प्रक्रिया कोई राकेट साइंस नहीं है।
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने रविचंद्रन अश्विन को आज विश्वस्तरीय गेंदबाज करार देते हुए उनकी जमकर तारीफ की और भारत के इस स्टार आफ स्पिनर की तुलना अपने पूर्व साथी ग्रीम स्वान से की।
उच्चतम न्यायालय ने आज राज्य क्रिकेट संघों द्वारा भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृखंला के आयोजन को लेकर उत्पन्न की गयी बाधाओं को हटाते हुए बीसीसीआई को कल से शुरू होने वाले पहले मैच के लिये 58.66 लाख रूपये खर्चा करने की अनुमति दे दी और साथ ही चेताया भी कि इस राशि का कोई भी हिस्सा मेजबान सौराष्ट्र क्रिकेट संघ को नहीं दिया जायेगा।
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली आज 28 बरस के हो गए। उनका जन्म पांच नवंबर 1988 में दिल्ली में हुआ था। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से काफी कम समय में किक्रेट जगत का सबसे लोकप्रिय चेहरा बन चुका है।
भारतीय टीम आगामी हफ्ते में जब इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के लिये यहां मैदान में उतरेगी तो इसमें अंपायरों की निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) पहली बार ट्रायल आधार पर इस्तेमाल की जायेगी। बीसीसीआई हालांकि लंबे समय तक इस प्रणाली का विरोध करता रहा था।
आलराउंडर हार्दिक पंड्या इंग्लैंड के खिलाफ नौ नवंबर से राजकोट में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र नया चेहरा हैं जबकि चिकनगुनिया से उबरने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की भी टीम में वापसी हुई है।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम और गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ है जिससे भारत और इसके ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा हुआ है।