अनुभवी टेनिस स्टार लिएंडर पेस को अगले महीने उज्बेकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया ओसियाना क्षेत्र के मुकाबले के लिए आज भारतीय डेविस टीम में बरकरार रखा गया।
पुणे के बाद बेंगलुरु में भी भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। आज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुए दूसरे टेस्ट में आफ स्पिनर नाथन लियोन की घातक गेंदबाजी के समक्ष भारतीय पारी मात्र 189 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन की खेल की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए।
ऑस्टेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने आज कहा कि पुणे में भारत के खिलाफ श्रृंखला के शुरुआती मैच में बड़ी जीत बीती बात है और उनकी टीम कल से बेंगलुरु शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच नए सिरे से शुरुआत करेगी।
ऑस्ट्रेलिया से पहला टेस्ट मैच 333 रन के बड़े अंतर से गंवाने वाली भारतीय टीम के लिये अब श्रृंखला में वापसी करना एक बड़ी चुनौती है क्योंकि 1932 में टेस्ट क्रिकेट में प्रवेश करने के बाद अब तक केवल तीन अवसरों पर भारत पहला टेस्ट हारने के बाद श्रृंखला जीतने में सफल रहा है।
करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्टीव ओकीफी और नाथन लियोन की फिरकी के जादू से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भी भारत को सिर्फ 107 रन पर समेटकर तीसरे ही दिन पहला क्रिकेट टेस्ट 333 रन से जीत लिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 333 रन शर्मनाक शिकस्त के बाद टीम के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि यह पिछले दो साल में टीम का सबसे बदतर बल्लेबाजी प्रदर्शन है।
भारत और ऑस्ट्रेेलिया के बीच गुरुवार से चार टेस्ट मैचों की सीरिज का आगाज हो रहा है। विराट कोहली के पास इस सीरिज में एक अनोखा रिकार्ड बनाने का मौका रहेगा। सचिन तेंदुलकर पूरे 200 टेस्ट मैचों के करियर में जो नहीं कर पाए थे वह विराट कोहली महज 58 टेस्ट में कर सकते हैं।
बेहतरीन फार्म में चल रहे और पिछले 19 मैचों से अजेय भारत गुरुवार को जब चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में आक्रामक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगा तो उसकी नजरें घरेलू मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखने पर टिकी होंगी।
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में प्रचार से दूर रखा जाना भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के लिए काफी पीड़ादायक है। उन्होंने स्टार प्रचारकों की सूची में अपना नाम नहीं देख कर आश्चर्य जताते हुए पटना में कहा कि उन्हें प्रचारकों की सूची से बाहर रखा है। पार्टी देश के स्टार प्रचारक को भूल गई है। फिर भी वह पार्टी को शुभकामनाएं देते हैं।
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने ऑस्टेलिया के खिलाफ 23 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि लेग स्पिनर अमित मिश्रा चोट के कारण बाहर हो गए हैं।