आर्ट हेरिटेज की कल यानी 24 फरवरी से दिल्ली के मंडी हाउस क्षेत्र स्थित त्रिवेणी कला संगम की श्रीधरणी गैलरी में ‘दस चित्रकार’ (10 आर्टिस्ट) शीर्षक चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हो रही है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज संसद में 2017-18 का बजट पेश करते हुए यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा की है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) से ऑनलाइन टिकट बुक करने पर कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेंगा।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक डाककर्मी द्वारा खाताधारकों के खातों से करीब एक करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आने पर विभाग सभी बचत खातों के सत्यापन में जुट गया और प्रारंभिक जांच में सचिन सहित कुछ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में प्रगति मैदान को 2,254 करोड़ रुपये की लागत देने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय प्रगति मैदान को एक विश्वस्तरीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए लिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना से टिकट दिया है। वहीं सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।
यूपी चुनावों के मद्देनजर भाजपा की जारी दूसरी सूची में भी पिछड़ों को प्राथमिकता दी गई है। जातीय समीकरणों के लिहाज से पिछड़ों के अलावा सवर्णों को भी अपने पाले में करने की कोशिश की गई है। 155 लोगों की दूसरी सूची में भाजपा ने परिवारवाद पर दांव खेला है।
समाजवादी पार्टी ने सोमवार को एक और सूची जारी की है। इस सूची में मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव का भी नाम है। अपर्णा लखनऊ कैँट से उम्मीदवार बनी है। इस सूची में दो मंत्रियों विजय मिश्रा और शादाब फातिमा का टिकट काट दिया गया है।
तमाम उतार-चढ़ाव और आशा-निराशा के बाद उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी :सपा: और कांग्रेस के बीच विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे का भी नाम है। रविवार को भाजपा ने 155 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
गोवा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस के टिकट बंटवारे से नाराज दोनों दलों के कुछ बड़े नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा है तो कुछ लोगों ने चुनाव प्रचार से हाथ खींच लिए हैं।