देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र के एक मंदिर में दलितों को प्रवेश दिलाने गए भाजपा सांसद तरुण विजय पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। जिसमें तरुण विजय को चोटें आई हैं। भाजपा सांसद को उपचार के लिये एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत अब सामान्य है।
केरल में एलडीएफ की चुनावी जीत के बीच बीती रात कन्नूर जिले में कई स्थानों पर माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं, जिनमें कम से कम 30 लोग घायल हो गए।
मुंबई के देश प्रसिद्ध डांस बारों का दौर लौटना तय हो गया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत गुरुवार को तीन डांस बारों को लाइसेंस जारी कर दिया है। इसके साथ ही मुंबई में डांस बार खुलने का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है।
दक्षिण जर्मनी के म्यूनिख में एक शख्स ने ट्रेन स्टेशन में चाकू मारकर कई लोगों को घायल कर दिया था। हमले के दौरान आरोपी 'अल्लाह-हु-अकबर' के नारे लगाया था। बताया जा रहा है कि इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई।
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक माह तक चलने वाले महाकुंभ सिंहस्थ मेले के दूसरे शाही स्नान के दिन सोमवार को दोपहर बाद ओलावृष्टि, भारी बारिश और तेज हवाओं ने लोगों का मजा किरकिरा कर दिया। तेज तूफान औऱ ओलावृष्टि की वजह से विभिन्न घटनाओं में 7 लोग घायल हो गए हैं।
उत्तर कोरिया ने आज बीबीसी के उन तीन पत्रकारों को निष्कासित कर दिया जिन्हें इसने देश की गरिमा को कथित तौर पर अपमानित करने को लेकर कुछ दिन पहले हिरासत में लिया था। उत्तर कोरिया ने देश में चल रही सत्तारूढ़ पार्टी की कांग्रेस के लिए विदेशी मीडिया के बहुत से प्रतिनिधियों को बुलाया था।
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ मेले में तेज आंधी-बारिश आने और बिजली गिरने से 6 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।