Advertisement

Search Result : "दक्षिण एशिया आर्थिक संगठन"

मीडिया उद्योग से जुड़े राहुल जौहरी बने बीसीसीआई के पहले सीईओ

मीडिया उद्योग से जुड़े राहुल जौहरी बने बीसीसीआई के पहले सीईओ

भारतीय क्रिकट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज एक अहम फैसला लेते हुए राहुल जौहरी को संस्था का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। राहुल जौहरी मीडिया उद्योग के जाने-पहचाने नाम हैं जिनके पास मीडिया क्षेत्र में 20 सालों का लंबा अनुभव है।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं से दुर्व्यवहार, 200 लोगों के खिलाफ केस

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं से दुर्व्यवहार, 200 लोगों के खिलाफ केस

नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में आज महिलाओं के एक समूह के साथ स्थानीय लोगों के एक समूह द्वारा कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय घटी जब महिलाओं का समूह मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सुधार हुए हैं मगर बहुत काम बाकी है: जेटली

सुधार हुए हैं मगर बहुत काम बाकी है: जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए ढांचागत क्षेत्र में बदलाव और प्रमुख सुधारों को लागू करने में लगा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस लिहाज से चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि में पिछले साल के मुकाबले सुधार आएगा। पिछले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि 7.6 प्रतिशत रही थी।
इक्वाडोर भूकंप: 413 मरे, अब भी मलबे में फंसे हैं कई लोग

इक्वाडोर भूकंप: 413 मरे, अब भी मलबे में फंसे हैं कई लोग

भूकंप से थर्राए इक्वाडोर में बचाव कर्मी और अपनों के खोने से हताश परिवार मलबे में दबे लोगों को तलाश कर रहे हैं। दो दिन पहले आए इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 413 लोगों की जान जा चुकी है।
दोबारा आए भूकंप ने भी जापान को दहलाया, 32 लोगों की मौत

दोबारा आए भूकंप ने भी जापान को दहलाया, 32 लोगों की मौत

दक्षिण पश्चिमी जापान में 24 घंटे के अंतराल में आए दो शक्तिशाली भूकंपों में अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग ध्वस्त हो चुके घरों के मलबे में दब गए हैं।
पांच दिवसीय चीन यात्रा पर आज रवाना होंगे मनोहर पर्रिकर

पांच दिवसीय चीन यात्रा पर आज रवाना होंगे मनोहर पर्रिकर

भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पांच दिन की अपनी पहली चीन यात्रा पर आज रवाना होंगे। पर्रिकर की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र में प्रतिबंध लगाने के भारत के प्रयास को चीन द्वारा विफल कर देने की वजह से दोनों देशों के बीच नए सिरे से तनाव आ गया है।
90 वर्षीय रोजी गोलमान 'बच्चों के नोबल पुरस्कार' के लिए नामांकित

90 वर्षीय रोजी गोलमान 'बच्चों के नोबल पुरस्कार' के लिए नामांकित

जर्मनी में अंधेरी-हिल्फे संगठन की 90 वर्षीय संस्थापक रोजी गोलमान को वर्ल्ड्स चिल्ड्रेन्स प्राइज के लिए नामांकित किया गया है। लाखों बच्चे मिलकर इस पुरस्कार के विजेता का चुनाव करेंगे जिसे पूरी दुनिया की मीडिया द्वारा चिल्ड्रेंस नोबल प्राइज कहा जाता है।
अमेरिका और फिलीपीन की संयुक्त गश्त से भड़का चीन

अमेरिका और फिलीपीन की संयुक्त गश्त से भड़का चीन

चीन ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और फिलीपीन की संयुक्त गश्तों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह हानिकारक कदम क्षेत्रीय विरोधों को भड़काएगा और इस विवादित क्षेत्र की शांति एवं स्थिरता को नुकसान पहुंचाएगा। चीनी विदेश मंत्रालय ने पेंटागन के उस बयान पर अपना रुख स्पष्ट किया है, जिसके तहत कहा गया था कि दक्षिण चीन सागर में अमेरिका-फिलीपीन की संयुक्त गश्तें नियमित रूप से होंगी।
राजकोषीय नीति के पुनर्आकलन का वक्त: जेटली

राजकोषीय नीति के पुनर्आकलन का वक्त: जेटली

आर्थिक उथल-पुथल से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर समन्वित नीतिगत फैसले पर जोर देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि अब वक्त आ गया है कि राजकोषीय नीति का पुनर्आकलन होना चाहिए।
राहील शरीफ ने भारत पर लगाया पाकिस्तान को अस्थिर करने का आरोप

राहील शरीफ ने भारत पर लगाया पाकिस्तान को अस्थिर करने का आरोप

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने भारत पर पाकिस्तान को अस्थिर करने और चीन के साथ 46 अरब डॉलर के आर्थिक गलियारे वाली परियोजना को नकुसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement