निगम में हार के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया था। हाईकमान ने अब उनका इस्तीफा नामंजूर कर उन्हें अपने तरीके से संगठन चलाने का अधिकार दे दिया है।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा और आरएसएस को महिला विरोधी बताया है। खुद को सच्चा हिंदू बताते हुए उन्होंने कहा भाजपा भगवान राम के साथ मां सीता का नाम नहीं लेती।
एमसीडी चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली संगठन में भारी फेरबदल हो सकता है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ संगठन में बदलाव पर बातचीत की है। मंगलवार को दिल्ली के जिला प्रभारी और पदाधिकारियों के साथ केजरीवाल बैठक करेंगे।
दिल्लीा पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में भारतीय जनता पार्टी के गुजरात से लोकसभा सांसद केसी पटेल को फंसाने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को गाजियाबाद स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।
आधुनिक युग में जीवन शैली में बदलाव के बाद कई तरह के रोग मनुष्यों में देखे जा रहे हैं। इन्हीं में अस्थमा एक ऐसा रोग है जो पुरुषों की बजाए महिलाओं को ज्यादा परेशान करता है।
देश की प्रमुख नीति-निर्माता संस्था नीति आयोग ने सरकारी तंत्र पर निर्भरता कम करने के लिए सार्वजनिक सेवाओं को निजी सेवाओं हाथों में सौंपने यानी आउटसोर्स कराने का सुझाव दिया है।
तीन तलाक के मसले पर हो रही सियासत के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पर बयान दिया है। इस मुद्दे पर उन्होंने राजनीति नहीं करने की बात करते हुए मुस्लिम समाज से इस लड़ाई के खिलाफ आगे आने की अपील की है।
नीति आयोग ने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक कर्नाटक देश का सबसे भ्रष्ट राज्य है। वहीं हिमाचल प्रदेश, केरल और छत्तीसगढ़ को सबसे कम भ्रष्ट राज्य माना गया है।