दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सोलह दिसंबर सामूहिक बलात्कार मामले पर आधारित बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री ‘इंडियाज डॉटर’ पर पाबंदी में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है।
दिल्ली में अधिकारों को लेकर चल रही लड़ाई में अरविंद केजरीवाल सरकार को हाईकोर्ट ने गुरुवार को तगड़ा झटका दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि दिल्ली के बॉस उपराज्यपाल (एलजी) ही हैं। उप राज्यपाल नजीब जंग ने इस फैसले को संविधान की जीत बताया है। वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी।
एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मंगलवार को जमानत दे दी। विशेष सीबीआई न्यायाधीश अरविंद कुमार ने एक लाख रूपये के निजी मुचलके पर कुमार को राहत दी।
भाजपा यूपी को जीतने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी तथा उनके विकास कार्यों पर ही ध्यान दे रही है। पार्टी 100 दिन की रथ यात्रा परिवर्तन यात्रा के नाम से शुरु करने जा रही। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए यह रथ यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार की पिछले दो साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना है।
पेशेवर बॉक्सर विजेंदर सिंह डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक सुपर मिडिलवेट चैम्पियन बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप पर (98-92, 98-92, 100-90) के स्कोर से जीत हासिल की। प्रो-बॉक्सिंग में विजेंदर की ये लगातार 7वीं जीत है। इससे पहले हुए सभी छह मुकाबलों में विजेंदर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को नॉकआउट किया था। लेकिन कैरी होप के खिलाफ इस बार वो ऐसा नहीं कर सके।
नरेंद्र मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर देश के प्रधानमंत्री बन गए लेकिन अभी भी राज्यों के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी और उनकी भाजपा खुलकर सामने आने में हिचकिचाती है। जब आप देश जीत लेते हैं तो आपको राज्यों को जीतना और आसान हो जाता है। लेकिन भाजपा के साथ ऐसा नहीं है।
भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ डीडीसीए घोटाले पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर जमकर निशाना साधा है। आजाद ने कहा कि 'दिल्ली हाई कोर्ट और मुद्गल कमेटी ने वही सब कहा जो मैंने डीडीसीए पर आरोप लगाया था। अब क्यों नहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली को तिहाड़ जेल के अंदर होना चाहिए'।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को सोमवार को सीबीआर्इ ने गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र कुमार पर बिना नीलामी के 50 करोड़ के ठेके देने का आरोप था।
दिल्ली में संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया को आज दिल्ली पुलिस ने महिलाओं के एक समूह से कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष मोहनिया को दक्षिणी दिल्ली के खानपुर स्थित अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते समय पुलिस की एक टीम ने हिरासत में ले लिया।