शिवसेना ने चेतावनी दी है कि उसके सांसद रवींद्र गायकवाड़ के विमान में उड़ान भरने पर घरेलू एयरलाइन कंपनियों द्वारा लगायी गई रोक यदि नहीं हटायी गई तो वह 10 अप्रैल को होने वाली राजग की बैठक में हिस्सा नहीं लेगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के मानहानि केस में जाने माने वकील राम जेठमलानी ने नया बयान दिया है। जेठमलानी ने कहा है कि अगर उन्हें मुकदमे की पैरवी की फीस नहीं मिली तो वह अरविंद केजरीवाल को गरीब क्लाइंट मान लेंगे।
एयर इंडिया ने एक बार फिर कंपनी के स्टाफ के साथ मारपीट करने वाले शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। गायकवाड़ ने मुम्बई से दिल्ली के लिए एयर इंडिया का टिकट बुक किया था, लेकिन एयर इंडिया ने गायकवाड़ का टिकट रद्द कर दिया है।
जाट आरक्षण की आग अब हरियाणा से राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। 20 मार्च को जाट आरक्षण आंदोलन को को लेकर दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसके बाद दिल्ली में बाहर से आने वाले लोगों को आई-कार्ड दिखाना होगा। इतना ही नहीं रविवार रात 8 बजे के बाद कई मेट्रो स्टेशन बंद भी कर दिए जाएंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय के लड़कियों के दो छात्रावासों ने होली पर उनके बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसे लेकर छात्राओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इस कदम को मनमाना करार दिया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अति सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच गुरुवार की रात हुई झड़प और ब्लेडबाजी में 11 कैदी घायल हो गए। इसके बाद जेल के अंदर हड़कंप मच गया।
बसपा मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता से बोनस वोट मांग रहे मोदी का भाजपा को बहुमत मिलने का दावा हवा-हवाई है।