शहीद जवान के परिवार की मदद के लिए आगे आने वाले बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार फिर देश के लोगों से सुकमा नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिवारों की मदद करने की अपील की है। 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 26 जवान शहीद हो गए थे।
उनकी अदा में दम था, अदाकारी में दम था फिर ऐसा क्या कम था कि विनोद खन्ना सुपर सितारा का दर्जा हासिल नहीं कर पाए। एक अच्छा अभिनेता क्या इसलिए संन्यासी हो गया या फिर संन्यासी होना इसके स्वभाव में था जो सब त्याग कर अपने करिअर की ऊंचाईयों को छोड़ कर आश्रम चल दिया।
दिल्ली नगर निगम में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाने वाले संजय सिंह सहित आशीष तलवार और दुर्गेश पाठक ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफे दे दिए हैं।
अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को भेदिया कारोबार और किसी प्रौद्योगिकी कंपनी के अधिग्रहण से जुड़ी एक निजी कंपनी की गोपनीय जानकारियों का इस्तेमाल कर हजारों डॉलर की रकम हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा का परचम लहराया है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिल गया है। आप की करारी हार हुई है, जबकि शुरू में दूसरे नंबर पर दिख रही कांग्रेस अंत में तीसरे नंबर पर आई है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने आज मानहानि मामले में बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार को निजी पेशी से छूट दे दी है। फिल्म जॉली एलएलबी-2 में एक संवाद को लेकर आपत्ति जताने वाली बाटा फुटवियर कंपनी ने अक्षय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।
दिल्ली नगर निगम में भाजपा को तीसरी बार बहुमत मिलना एक बड़ी कामयाबी है। विधानसभा चुनाव में 3 विधायकों पर सिमटी भाजपा के लिए यह डगर आसान नहीं थी। यह दिल्ली में भाजपा के नए चेहरों और नई रणनीति की जीत है। उधर, आम आदमी पार्टी विधानसभा की जबरदस्त जीत के बाद जनता की जबरदस्त नाराजगी का शिकार हो गई है।