Advertisement

Search Result : "देश में कोविड 19"

राज्‍यसभा में नजीब, एच 1 बी वीजा सहित अन्‍य मामले गूंजे

राज्‍यसभा में नजीब, एच 1 बी वीजा सहित अन्‍य मामले गूंजे

राज्‍यसभा में तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नजीब अहमद के लापता होने के पीछे राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए मांग की कि केंद्र सरकार को इस मामले की जांच सीबीआई या अन्य समुचित एजेंसी से करानी चाहिए। गौरतलब है कि नजीब 15 अक्तूबर से लापता है। एक रात पहले ही उसका परिसर में अभाविप सदस्यों के साथ कथित तौर पर विवाद हुआ था।
दिल्ली पुलिस में हैं जरूरत से अधिक लोग : उच्च न्यायालय

दिल्ली पुलिस में हैं जरूरत से अधिक लोग : उच्च न्यायालय

दिल्ली उच्च न्यायालय की एक पीठ ने जहां कानून और व्यवस्था को अपराध अनुंसधान से अलग करने के लिए दिल्ली पुलिस में कर्मियों की संख्या में वृद्धि की बात की है तो एक अन्य पीठ ने आज कहा कि शहर की पुलिस में आवश्यकता से अधिक कर्मी हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बम्पर मतदान होगा : सर्वे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बम्पर मतदान होगा : सर्वे

गोवा और पंजाब की तरह इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बम्पर मतदान होने की सम्भावना है। उद्योग मंडल एसोचैम के एक ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक राज्य के ज्यादातर नये और अन्य युवा मतदाताओं ने इस बार वोट डालने का इरादा जाहिर किया है।
कमल में रंग भरने के बाद शुरू हुई राजनीतिक अटकलों पर हंसे नीतीश

कमल में रंग भरने के बाद शुरू हुई राजनीतिक अटकलों पर हंसे नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी चित्रकार बौआ देवी द्वारा बनाए गए कमल के एक फूल में रंग भरने के बाद राजनीतिक अटकलों :भाजपा और जदयू के एकबार फिर करीब आने: का बाजार गर्म होने को लेकर हंसे।
जया की मौत में कोई साजिश नहीं: डॉक्टर

जया की मौत में कोई साजिश नहीं: डॉक्टर

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच लंदन के विशेषज्ञ डॉक्टर र‌िचर्ड बेअले, अपोलो अस्पताल प्रबंधन और सरकारी डॉक्टरों ने जहर से मौत होने के कारण के सिरे से खारिज करते हुए कहा कि न तो उनके इलाज और न ही उनके निधन में कोई साजिश या रहस्य है।
रेटिंग एजेंसियां भारत की वास्तविकताओं को समझने में काफी पीछे: दास

रेटिंग एजेंसियां भारत की वास्तविकताओं को समझने में काफी पीछे: दास

आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कर्ज के मामले में भारत की साख साख का वर्गीकरण लंबे से बेतहर न करने के लिए वैश्विक रेटिंग एजेंसियों की खिंचाई की और कहा कि वे देश की नयी वास्तविकताओं को पहचाने में काफी पीछे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों को कुछ बातें यदि दिखायी नहीं दे रही हैं तो इसका कारण वही बता सकती हैं।
यूपी में भाजपा की आंधीः मोदी

यूपी में भाजपा की आंधीः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की आंधी चलने का दावा करते हुए कहा कि संसद में भाजपा के और मजबूत होने के डर से विरोधी उसके खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। मोदी ने अलीगढ़ में चुनावी रैली में सपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कांग्रेस से गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा यहां एक प्रकार से केसरिया सागर मेरे सामने उफान भर रहा है। जब आंधी तेज होती है तो छोटी उमर का इंसान भी उस आंधी में टिक नहीं पाता, इसलिये वह कोई सहारा ढूंढता है। इस बार भाजपा की आंधी इतनी तेज है कि यहां के मुख्यमंत्री किसी को भी पकड़ लेते हैं। वह और लोगों को पकड़ने में लगे हैं, लेकिन यह आंधी उनको ना टिकने देगी, ना बचने देगी।
भारत में 100 मतदाताओं पर मात्र सात करदाता

भारत में 100 मतदाताओं पर मात्र सात करदाता

दुनिया भर में आर्थिक क्षेत्र में एक बेहतर निवेश संभावनाओं वाले देश के रूप में अपनी पहचान बना चुके भारत के मामले में एक रोचक तथ्य यह भी है कि यहां प्रत्येक 100 मतदाताओं में से केवल सात ही करदाता हैं। इसके आधार पर कहा जा रहा है कि दुनिया के इस सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में राजकोषीय लेकतंत्र विकसित नहीं हो सका है।
ट्रंप प्रशासन ने जज के फैसले के खिलाफ अपील की

ट्रंप प्रशासन ने जज के फैसले के खिलाफ अपील की

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने एक संघीय अदालत के उस फैसले के खिलाफ आज अपील की जिसमें सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध वाले उसके विवादास्पद शासकीय आदेश के क्रियान्वयन पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गयी है।
बजट में बच्चों से संबंधित योजनाओं में नाममात्र बढ़ोतरी: सत्यार्थी

बजट में बच्चों से संबंधित योजनाओं में नाममात्र बढ़ोतरी: सत्यार्थी

देश के वर्ष 2017-18 के बजट में बच्चों के कल्याण के वास्ते भले ही आवंटन में बढ़ोतरी की गयी हो लेकिन बाल अधिकारों पर काम करने वालों ने बच्चों के कार्यक्रमों के लिए हुई नाममात्र बढ़ोतरी को निराशाजनक करार दिया है। गौरतलब है कि देश की आबादी का 39 प्रतिशत जनसंख्या बच्चों की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement