राष्ट्रपति पद संभालने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय टी.वी. समाचार चैनल ‘सीएनएन’ को ‘फर्जी’ कहने के साथ पहली प्रेस कांफ्रेंस में चैनल की प्रमुख पत्रकार को सवाल पूछने से भी रोक दिया।
साल 2016 को फिल्म दंगल ने तो एक शानदार विदाई दी इसमें कोई दो राय नहीं है। अब नए साल 2017 में आने वाली, लेखक-निर्देशक मनोज शर्मा की नई फिल्म प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स को लेकर कुछ इसी तरह की उम्मीद संजोई जा रही है।
इजरायल ने भारत जाने वाले अपने देश के पर्यटकों को आतंकी हमले की आशंका से आगाह किया है। इजराल ने अपने सैलानियों के लिए एक तत्काल एवं गंभीर यात्रा चेतावनी जारी की, जिसमें नए साल के समारोहों के दौरान खास तौर से भारत के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में आतंकी हमले के तत्काल खतरे का जिक्र है।
कविता की एक पंक्ति है- 'आशा पर टिका है आकाश।’ किसी आधार, स्तंभ, जड़ों का कोई निशान नहीं मिलता। दुनिया में महान भारत ही ऐसा राष्ट्र है, जहां करोड़ों लोग युगों-युगों से अच्छे दिन, अच्छे फल, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ पूरी उम्मीद रखते हैं।
नये साल 2017 में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की त्रिामूर्ति दुनिया के खगोल प्रेमियों को ग्रहण के चार रोमांचक दृश्य दिखायेगी। हालांकि, भारत में इनमें से केवल दो खगोलीय घटनाओं के नजर आने की उम्मीद है।
हवाई अड्डों की सुरक्षा कड़ी करने के क्रम में, समूचे देश में हवाईअड्डा कर्मचारियों को प्रतिष्ठान के अंदर-बाहर आने-जाने के लिए जरूरी एयरपोर्ट एंट्री पास (एईपी) हासिल करने के लिए अब आधार नंबर देना अनिवार्य होगा।
स्वागत, अभिनंदन, जयकार, हर्षनाद- 2017 की अगवानी के लिए। भारत दुनिया भर के देशों में अपनी परंपरा और प्रकृति के प्रति गहरी आस्था रखने वाला राष्ट्र है। युगों-युगों के बदलाव हमने देखे हैं।
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि सरकार को नोटबंदी से पैदा हुई नकदी की कमी को नए साल तक दूर कर देना चाहिए। एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि प्रशासन के सामने यह तय करने की चुनौती है कि सरकार पर लोगों के भरोसे को कोई झटका न लगे।