Advertisement

Search Result : "निर्भया बलात्कार कांड"

निर्भया फिल्म: सीनाजोरी पर उतारू वकील

निर्भया फिल्म: सीनाजोरी पर उतारू वकील

लेस्ली उडविन की फिल्म इंडियाज डॉटर में महिला विरोधी टिप्पणी करने वाला एक वकील सीना जोरी पर उतारू हो गया है। वकील का कहना है कि गलत वह नहीं बल्कि वे लोग हैं जिन्होंने फिल्म पर पाबंदी के बावजूद उसे देखा है। वकील को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) ने नोटिस भेज कर सफाई मांगी है। लेकिन वकील का कहना है कि उसे अभी कोई नोटिस नहीं मिला है।
निर्भया नहीं मिली…

निर्भया नहीं मिली…

मैं चाहता था कि सब कुछ ऐसा ही रहा आए। वह जानती थी कि कुछ भी ऐसा नहीं रहेगा। वह गीले कैनवास पर अधसूखे रंगों को धीरे से छूती, …कहती, ‘कितने अच्छे हैं, …पर धुंधला जाएंगे।’ मैं आंखें बंद कर कहता, ‘मैं और बना दूंगा, इनसे भी अच्छे, और चटक, और गहरे।’
दिमापुर मर्डर के सवाल

दिमापुर मर्डर के सवाल

नगालैंड में बलात्कार के आरोपी की हत्या वाले मामले में दिमापुर के डीसी और एसपी को संस्पेंड कर दिया गया है और मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मामले की जानकारी मांगी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जांच पूरी होने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच मुस्लिम संगठनों ने पुलिस के मूकदर्शक बने रहने पर सवाल उठाया है।
दिमापुर में एक की मौत, हाई अलर्ट

दिमापुर में एक की मौत, हाई अलर्ट

नगालैंड के दिमापुर में बलात्कार के एक आरोपी को जेल से बाहर खींचकर पीट पीटकर उसकी हत्या करने वाली भीड़ में शामिल होने का एक संदिग्ध पुलिस की गोलीबारी में मारा गया। हालांकि हालात नियंत्रण में बताये जाते हैं।
फिल्मकार उडविन से कौन डरता है

फिल्मकार उडविन से कौन डरता है

बीबीसी4 ने बुधवार को निर्भया कांड पर आधारित इंडियाज डॉटर डॉक्यूमेंट्री फिल्म ब्रिटेन में प्रसारित की। यह फिल्म यूट्यूब पर भी फिल्म देखी जा सकती है। पाबंदी के बावजूद न्यू मीडिया के तकनीकी विकास के चलते यह फिल्म लाखों दर्शकों तक पहुंच चुकी है। बीबीसी ने कहा है कि 16 दिसंबर 2012 की सामूहिक बलात्कार की घटना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का भारत में प्रसारण करने की उसकी कोई योजना नहीं है।
निर्भया फिल्म - खबरची को गोली मारो

निर्भया फिल्म - खबरची को गोली मारो

16 दिसंबर को हुए सामूहिक बलात्कार मामले के दोषी के साक्षात्कार को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तिहाड़ जेल के महानिदेशक आलोक कुमार वर्मा को तलब किया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मीडिया को साक्षात्कार का प्रसारण करने से रोकने के लिए अदालत का आदेश हासिल कर लिया है।
बलात्कार पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर विवाद जारी

बलात्कार पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर विवाद जारी

बीबीसी4 के लिए 8 मार्च को प्रसारित होने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म इंडियाज डॉटर पर विवाद जारी है। फिल्म 57 वर्षीय इस्राइली फिल्ममेकर लेसली उडविन ने बनाई है, जिसके लिए वह दो साल तक भारत में रुकीं।
फिल्म में निर्भया का बलात्कारी

फिल्म में निर्भया का बलात्कारी

बीबीसी के लिए वृत्तचित्र बनाने वाली लेस्ल ने 16 दिसंबर को हुए सामूहिक बलात्कार पर वृत्तचित्र बनाया है। इस फिल्म में उन्होंने एक आरोपी मुकेश सिंह से बात की है। मुकेश ने अपनी बातचीत में कहा कि यदि लड़कियां देर रात घूमती हैं और उनके साथ कुछ हो तो उसके लिए वही दोषी हैं
फिल्मकार को तिहाड़ का नोटिस

फिल्मकार को तिहाड़ का नोटिस

बीबीसी4 के लिए इंडियाज डॉटर नाम से डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली इस्राइली फिल्ममेकर लेसली उडविन ने बलात्कार के मामले में भारतीय पुरुषों की मानसिकता की पोल खोल कर रख दी है। द गार्डियन में छपी खबर के अनुसार भारत में औरतों से बलात्कार करने वाले पुरुषों के रवैये ने लेसली को झिंझोड़ कर रख दिया। वीमेंस डे वाले दिन इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाया जाएगा। दो साल तक भारत में रहकर उन्होंने देश में ऐसी महिलाओं की कहानी को स्क्रीन पर उतारा है जो बलात्कार की शिकार हुई हैं। इस दौरान उन्होंने तिहाड़ जेल से निर्भया रेप कांड के दोषी से भी बात की। तिहाड़ ने इस बातपर फिल्मकार को नोटिस थमा दिया है।
कॉरपोरेट जासूसी कांड- और होंगी गिरफ्तारियां

कॉरपोरेट जासूसी कांड- और होंगी गिरफ्तारियां

सनसनीखेज कॉरपारेट जासूसी कांड में १२ गिरफ्तारियों के बाद पुलिस को भरोसा है कि अभी और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आउटलुक को बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए और लोगों को‌ गिरफ्तार किया जा सकता है या फिर पूछताछ की जा सकती है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement