भारतीय महिला उज्मा पाकिस्तान से भारत लौट आई हैं। उज्मा पाकिस्तान में जबरदस्ती शादी का शिकार हुई थीं। बाघा बॉर्डर में उन्हें दो भारतीय अधिकारियों ने रिसीव किया। इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर उज्मा का स्वागत किया है।
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। लेकिन जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं।
बॉलिवुड अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल की ‘आर्मी जीप’ में बांधने वाले विवादित ट्विट पर लेखिका अरुंधती रॉय ने कहा कि उन्हें इस तरह की टिप्पणी से कोई फर्क नहीं पड़ता। परेश रावल ने ट्वीट कर कहा था कि पत्थरबाज़ को आर्मी की जीप से बांधने के बजाय अरुंधती राय को बांधना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद परेश रावल गहरे विवाद में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल रविवार को उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कश्मीर में किसी पत्थरबाज को सेना की जीप पर बांधने की जगह लेखिका अरुंधति राय को उस जीप पर बांधना चाहिए। परेश रावल के इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर जवाब दिया है कि बेहतर होगा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन करवाने वाले को जीप पर बांधा जाए।
बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे लालू प्रसाद यादव और दिल्ली के सीएम केजरीवाल को लेकर ट्वीट किया। जिस पर सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जिस लालू के बचाव में नीतीश नहीं उतरे उसके बचाव में भाजपा के 'शत्रु' कूद पड़े।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने मजबूत महागठबंधन की चर्चाओं के बीच बड़ा बयान दिया है। नीतीश ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे।
चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर आपराधिक मुकदमा चलाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार में राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से लालू परिवार पर बेनामी संपत्ति रखने के आरोप लगे हैं। आरोप भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लगाए हैं। अब सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार लालू यादव का साथ छोड़ दें तो भाजपा जदयू को समर्थन देने पर विचार करेगी।
भाजपा ने आज बिहार के मुख्यमंत्राी नीतीश कुमार से कहा कि वह अपनी चुप्पी तोड़कर लालू प्रसाद की जेल में बंद गैंगस्टर मोहम्मद शाहबुद्दीन से कथित टेलीफोन बातचीत के मामले में कार्रवाई करें।
बिहार के सिरारी रेलवे स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में मरने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।