कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में बर्कले की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में संबोधन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। भाजपा ने देश्ा में राहुल के भाषण पर पलटवार किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार से अपनी संसदीय पारी की शुरुआत कर दी है। आज उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की।
इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज हवाई अड्डे पर देउबा का स्वागत किया। सुषमा स्वराज का देउबा के स्वागत करने के लिये हवाई अड्डे पर जाना इस यात्रा के महत्व को दर्शाता है।
हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाली स्मृति ईरानी ने आज देश की प्रमुख समाचार एजेंसी पीटीआई की बड़ी चूक की ओर ध्यान दिलाया। पीटीआई ने चेन्नई बाढ़ की तस्वीरों को अहमदाबाद का बताकर जारी कर दिया था।
एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में उनके अधीन मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है।
किसानों के विरोध का असर अब गुजरात में भी दिखने लगा है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी किसान के विरोध का सामना करना पड़ा। एक कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी को किसान के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि मुझपर चूड़ी फेंका जाना कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने कहा कि एक महिला पर हमला करने के लिए पुरुष की मदद लेना कांग्रेस की रणनीति गलत है। यह घटना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।
पिछले दिनों झारखंड की राजधानी रांची में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कुंदन पाहन ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि साल 2000 में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड के साथ उसने झुमरा पहाड़ पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी।