समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच पार्टी के महासचिव अमर सिंह लंदन चले गए हैं। वहीं सोमवार को पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर फैसला होना है कि अखिलेश या मुलायम किस गुट को चुनाव चिन्ह मिलेगा।
पिछले कुछ समय से जारी अनिश्चितता पर विराम लगाते हुए क्रिकेट से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू आज राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने इस घटनाक्रम पर कहा कि इससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
यूपी में मुलायम सिंह यादव गुट को पटखनी देने के लिए अखिलेश यादव हर दांव अपनाने को तैयार है। अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन की रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं। राहुल गांधी ने भी उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद को गठबंधन के लिए बातचीत करने के लिए कह दिया है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का आज यहां निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। उन्होंने पंजाब की कमान ऐसे समय में संभाली थी जब अस्सी के दशक में उग्रवाद वहां चरम पर था।
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के सीमित ओवरों का कप्तान पद छोड़ने के अपने अचानक लिये गये फैसले के संदर्भ में आज कहा कि भारत में अलग प्रारूप के लिये अलग कप्तान की व्यवस्था नहीं चलती। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम अब तक की सबसे सफल टीम बनकर इतिहास रचेगी।
समाजवादी पार्टी में मचा घमासान शांत होता नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं वहीं दिल्ली में मुलायम सिंह यादव भी बैठक कर राय-मशविरा ले रहे हैं।
भारत की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी छोड़कर सबको हैरान करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रशंसकों को राहत देते हुए आश्वासन दिया है कि वह आक्रामक क्रिकेट जारी रखेंगे जिसने उन्हें वो बनाया है जो वह आज हैं।