Advertisement

Search Result : "पंजाब का प्रभार"

दिल्ली के प्रदूषण को केंद्र ने बताया आपात स्थिति

दिल्ली के प्रदूषण को केंद्र ने बताया आपात स्थिति

केंद्र सरकार ने आज कहा कि दिल्ली खतरनाक प्रदूषण स्तर के चलते एक आपात स्थिति का सामना कर रही है। केंद्र ने किसानों द्वारा खूंटी जलाने पर अंकुश के लिए सभी पड़ोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्रिायों की सोमवार को एक बैठक बुलाई है।
कांग्रेस ने पंजाब के लिए चुनाव समिति की घोषणा की

कांग्रेस ने पंजाब के लिए चुनाव समिति की घोषणा की

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज पार्टी के पंजाब प्रमुख अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 34 सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा की जिसमें सभी तबकों को साधने की कोशिश की गई है।
पराली जलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

पराली जलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

इस समय धानकटाई का समय चल रहा है। हालांकि किसान पराली जला तो नहीं सकते हैं लेकिन पंजाब और हरियाणा में जला रहे हैं। पराली जलाने से प्रदूषण होता है, जिससे निकली जहरीली गैस पर्यावरण के साथ-साथ लोगों को भी नुकसान पहुंचाती है। सबसे अहम बात यह है कि इससे हवा में धुंए के बादल बन जाते हैं जो अस्थमा के मरीजों के लिए जानलेवा साबित होते हैं। दिल्ली की हवा में इन दिनों पसरा धुंआ दिवाली के पटाखों और पराली जलाने के परिणाम है।
केजरीवाल को व्यापार के बारे में कुछ नहीं पता : कांग्रेस

केजरीवाल को व्यापार के बारे में कुछ नहीं पता : कांग्रेस

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब में उद्योग व्यापार के लिए चुनावी घोषणापत्र जारी करने को भ्रमित करने वाला बताते हुए प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को उद्योग और व्यापार जगत के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह भ्रमित हैं और सूबे की आवाम को भी भ्रमित करना चाहते हैं।
टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री, रतन टाटा को अंतरिम प्रभार

टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री, रतन टाटा को अंतरिम प्रभार

देश की अग्रणी उद्योग समूह टाटा संस ने एक आश्चर्यजनक घटना क्रम के तहत साइरस मिस्त्री को आज कंपनी के चेयरमैन पद से हटा दिया। कंपनी के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को कंपनी के चेयरमैन का अंतरिम प्रभार दिया गया है।
ट्विटर पर वाकयुद्ध में घिरे केजरीवाल, अमरिंदर

ट्विटर पर वाकयुद्ध में घिरे केजरीवाल, अमरिंदर

आप संयोजक द्वारा पंजाब में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी पर अपने प्रचार अभियान में मादक पदार्थ का रूपया इस्तेमाल करने का आरोप लगाये जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अमरिंदर सिंह के बीच आज सोशल मीडिया पर वाकयुद्ध छिड़ गया।
आप ने पंजाब में शराब माफिया को खत्म करने, कर सुधार का वादा किया

आप ने पंजाब में शराब माफिया को खत्म करने, कर सुधार का वादा किया

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सत्ता में आने पर शराब माफिया को खत्म करने, छापेमारी राज पर अंकुश लगाने और व्यापार एवं उद्योग को फिर से पटरी पर लाने के लिए कई उठाने तथा कुछ क्षेत्रों के लिए कर में रियायत का वादा किया है।
आप के निष्‍कासित विधायक का आरोप, पार्टी ने किया 16 करोड़ का चंदा घोटाला

आप के निष्‍कासित विधायक का आरोप, पार्टी ने किया 16 करोड़ का चंदा घोटाला

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही है। आप से निष्कासित विधायक देवेंद्र सहरावत ने अब अरविंद केजरीवाल एंड पार्टी पर चंदा घोटाले का आरोप लगाकर दिल्ली सरकार की नींंद हराम कर दी हैं। बिजवासन से विधायक देवेंद्र ने पार्टी पर 16 करोड़ रुपये से अधिक के चंदा घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह घोटाला सौ करोड़ रुपये का है, जिस पर वह जल्द सुबूत के साथ दोबारा प्रेस वार्ता करेंगे। सहरावत ने कहा कि चुनाव आयोग को चंदे के संबंध में गलत जानकारी दी गई है। दानकर्ताओं के नाम पता व पैन नंबर नहीं बताए गए हैंं।
विधानसभा चुनावों के बीच में बजट नहीं- जेटली

विधानसभा चुनावों के बीच में बजट नहीं- जेटली

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि सरकार ने बजट तय समय से पहले पेश करने का निर्णय किया है। हालांकि, वह इस बात को लेकर गंभीर है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बीच में बजट पेश नहीं किया जाए। अगले साल की शुरूआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
सिद्धू की पत्नी ने भाजपा छोड़ी

सिद्धू की पत्नी ने भाजपा छोड़ी

पंजाब से भाजपा विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और प्रदेश भाजपा के सचिव विनीत जोशी ने नवजोत कौर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।