कांग्रेस के पूर्व सांसद और मशहूर शायर बेकल उत्साही का ब्रेन हैमरेज के कारण आज तड़के दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि मष्तिष्क में रक्तस्राव के बाद एक दिसंबर को उन्हें राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
छोटे से क्यूबा को शक्तिशाली पूंजीवादी अमेरिका के पैर का कांटा बनाने वाले गुरिल्ला क्रांतिकारी एवं कम्युनिस्ट नेता फिदेल कास्त्रो का आज निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाकपा महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने कास्त्रो के निधन पर शोक जताया है।
फिदेल कास्त्रो ने 1983 के गुटनिरपेक्ष सम्मेलन में इंदिरा गांधी से गले मिलकर उनका अभिवादन किया था जो उनके भारत के साथ प्रगाढ़ संबंधों को प्रदर्शित करता था। भारत इस विख्यात जूझारू नेता को सदैव अपने एक बड़े मित्र के रूप में देखता रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पड़गांवकर का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। पड़गांवकर जम्मू-कश्मीर के संबंध में तीन सदस्यीय वार्ता समूह के सदस्य भी थे।