कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की जीत पर खुशी जाहिर की है। वहीं कई लोगों ने अमित शाह के जीडीपी को लेकर दिए गए बयान के आधार पर तंज कसा।
मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने बुधवार शाम राष्ट्रपति चुनाव की तरीखों का ऐलान कर दिया है। 17 जुलाई को मतदान होगा और 20 जुलाई को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
सीबीएसई ने आज 12वीं क्लास का परिणाम जारी कर दिया है। एमेटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की छात्रा रक्षा गोपाल 99.6 प्रतिशत अंक के साथ इस बार की टॉपर बनी है। रिजल्ट आ जाने से छात्रों में बेहद खुशी है।
सीबीएसई ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2017 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक उदयपुर के कल्पित विरवाल ने 360 में से पूरे 360 अंक पाकर इस परीक्षा में टॉप किया है।
दिल्ली नगर निगम में भाजपा को तीसरी बार बहुमत मिलना एक बड़ी कामयाबी है। विधानसभा चुनाव में 3 विधायकों पर सिमटी भाजपा के लिए यह डगर आसान नहीं थी। यह दिल्ली में भाजपा के नए चेहरों और नई रणनीति की जीत है। उधर, आम आदमी पार्टी विधानसभा की जबरदस्त जीत के बाद जनता की जबरदस्त नाराजगी का शिकार हो गई है।
भाजपा और पीएम मोदी का जलवा कायम है। उप चुनाव में 10 में से 5 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और राजस्थान में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। कर्नाटक में कांग्रेस को कुछ सांत्वना मिली, उसने यहां दोनों सीटें जीत लीं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को अटेर में जीत मिली है। पश्चिम बंगाल के कांठी दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य जीतीं हैं।
दिल्ली के तीनों नगर निगमों के चुनाव 22 अप्रैल को होंगे। मतगणना 25 अप्रैल को होगी और परिणाम भी इसी दिन घोषित होंगे। राज्य के चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने आज बताया कि इसके लिए नामांकन पत्र 27 मार्च से तीन अप्रैल तक भरे जाएंगे।