Advertisement

Search Result : "पहली जीत"

अमेरिकी चुनाव – प्रमिला जयपाल ने सिएटल से चुनाव जीत रचा इतिहास

अमेरिकी चुनाव – प्रमिला जयपाल ने सिएटल से चुनाव जीत रचा इतिहास

अमेरिका का आम चुनाव इस बार भारतीयों के लिए कुछ खास रहा क्योंकि अमेरिकी कांग्रेस के लिए निर्वाचित होने के लिए भारतीय मूल के पांच अमेरिकी तैयार हैं। भारतीय मूल की अमेरिकी महिलाओं ने 2016 के अमेरिकी चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। कैलिफोर्निया से दो बार अटॉर्नी जनरल रह चुकीं 51 वर्षीय कमला हैरिस ने राज्य से अमेरिकी सीनेट की सीट जीतकर इतिहास रच दिया है। 51 वर्षीय प्रमिला जयपाल ने प्रतिनिधि सभा में प्रवेश के लिए सिएटल से कांग्रेस की सीट जीती है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी महिला हैं।
गठबंधन किया तो जीत सकते हैं 300 सीटें : अखिलेश

गठबंधन किया तो जीत सकते हैं 300 सीटें : अखिलेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन बनाने को लेकर जनता परिवार के नेताओं में बातचीत के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि सत्ताधारी सपा अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है, लेकिन गठबंधन करने से 300 सीटें हासिल हो सकती हैं।
राष्ट्रपति चुनाव: आधी रात पड़े रिकॉर्ड 4.62 करोड़ मत, पहली जीत हिलेरी को

राष्ट्रपति चुनाव: आधी रात पड़े रिकॉर्ड 4.62 करोड़ मत, पहली जीत हिलेरी को

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की शुरूआत न्यू हैम्पशायर के एक छोटे से कस्बे में मतदान के साथ हुई। मतदान के दिन परंपरागत तरीके से डिक्सविले नॉच के निवासियों ने आधी रात के बाद 2016 का पहला मतदान करते हुए रिकॉर्ड 4.62 करोड़ मतदान किया। मतदान के बाद आए परिणामों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को यहां 4-2 से जीत हासिल हुई। भारत के विपरित अमेरिका में एक स्थान पर मतदान खत्म होने के बाद वहां के परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ भी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

इंग्लैंड के खिलाफ भी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो श्रृंखला में जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी दुनिया की नंबर एक भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ कल से राजकोट में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला में प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगी। यह श्रृंखला पिछले तीन दशक में भारतीय सरजमीं पर पांच टेस्ट की पहली श्रृंखला होगी और पहले टेस्ट के साथ टेस्ट केंद्र के रूप में राजकोट का पदार्पण होगा।
रामगोपाल वर्मा की पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म होगी न्यूक्लियर

रामगोपाल वर्मा की पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म होगी न्यूक्लियर

फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने आज घोषणा की कि न्यूक्लिर फिल्म उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय परियोजना होगी जिसका बजट 340 करोड़ रुपये होगा। 54 वर्षीय निर्देशक ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म के बारे में सूचना एवं विस्तृत जानकारी ट्विटर के जरिए साझा की।
राजकोट टेस्ट में पहली बार इस्तेमाल होगी डीआरएस प्रणाली

राजकोट टेस्ट में पहली बार इस्तेमाल होगी डीआरएस प्रणाली

भारतीय टीम आगामी हफ्ते में जब इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के लिये यहां मैदान में उतरेगी तो इसमें अंपायरों की निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) पहली बार ट्रायल आधार पर इस्तेमाल की जायेगी। बीसीसीआई हालांकि लंबे समय तक इस प्रणाली का विरोध करता रहा था।
पहली बार संयुक्त राष्ट्र में दीपावली मनायी गयी

पहली बार संयुक्त राष्ट्र में दीपावली मनायी गयी

पहली बार संयुक्त राष्ट्र में रविवार को दीपावली मनायी गयी और इस वैश्विक संस्था का मुख्यालय रोशनी से नहा उठा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आगे के भाग को रोशनी से जगमग कर दिया गया और ‘हैप्पी दीपावली’ लिखा गया। इस भवन पर पारंपरिक दिया दर्शाया गया।
मिश्रा के आगे कीवी ढेर, भारत ने रिकार्ड जीत से श्रृंखला जीती

मिश्रा के आगे कीवी ढेर, भारत ने रिकार्ड जीत से श्रृंखला जीती

रोहित शर्मा और विराट कोहली के अर्धशतकों के बाद लेग स्पिनर अमित मिश्रा की फिरकी से भारत ने आज यहां न्यूजीलैंड को पांचवें और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्टीय क्रिकेट मैच में 190 रन से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला 3-2 से जीतने के साथ देशवासियों को दीवाली की पूर्वसंध्या पर खूबसूरत तोहफा दिया।
संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा पर हुए मतदान में पहली बार नहीं शामिल हुआ अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा पर हुए मतदान में पहली बार नहीं शामिल हुआ अमेरिका

अमेरिका द्वारा क्यूबा पर लगाए गए कड़े व्यापार प्रतिबंध को खत्म करने के संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव पर मतदान में अमेरिका ने हिस्सा नहीं लिया, जबकि भारत समेत अन्य राष्ट्रों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement