अदालत ने मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रॉकी यादव, उसके चचेरे भाई टेनी यादव और अंगरक्षक राजेश कुमार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
साल 2007 में बांग्लादेश दौरे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाले इशांत शर्मा भारत के सबसे लंबे क्रिकेटर है। इशांत की लंबाई 6 फीट 4 इंच है। इशांत का जन्म 2 सितंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की घड़ी आ गई है। इसके मद्देनजर राजीव प्रताप रूडी समेत कम से कम 8 मंत्रियों के इस्तीफे की खबरें आ रही हैं। यह संभवत: मोदी सरकार का आखिरी ऐसा बड़ा कैबिनेट विस्तार होगा जिसमें कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जबकि कई नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।
पिछले तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद गुरुवार को मुंबई वापस खड़ी हो गई है। लेकिन लोगों के लिए आफत बनी इस बारिश के दौरान कई दर्दनाक हादसे हुए, जिसने कईयों की जिंदगियां छीन ली।
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन हर साल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं।
शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में पीडि़तों से मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाया है।