अटकलबाजी को विराम देते हुए राहुल गांधी ने ऐलान कर दिया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिन्दर सिंह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
एक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान लगाया गया है जबकि उत्तराखंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत बताया गया है।
जालंधर में चुनाव प्रचार करने आए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि पंजाब में बादल और कैप्टन का गठजोड़ है जो बारी बारी से प्रदेश के लूटते हैं और इस आवाम को इस लूट से केवल आम आदमी पार्टी ही बचा सकती है।
जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा का मानना है कि अब कांग्रेस एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में कभी नहीं उभर सकती है। कोलकाता में नेताजी रिसर्च ब्यूरो द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘नेताजी व्याख्यानमाला2017’ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की लंबी आयु और उसकी धीरे-धीरे मौत विषय पर उन्होंने यह बात कही।
समाजवादी पार्टी ने सोमवार को एक और सूची जारी की है। इस सूची में मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव का भी नाम है। अपर्णा लखनऊ कैँट से उम्मीदवार बनी है। इस सूची में दो मंत्रियों विजय मिश्रा और शादाब फातिमा का टिकट काट दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गैरमौजूदगी में पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। अखिलेश ने चुनाव में जनता को लुभाने के लिए कई घोषणाएं की हैं। घोषणापत्र जारी होने के बाद मुलायम सिंह यादव भी पार्टी कार्यालय पहुंचे।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो गया है। अब सीटों की जल्द घोषणा होने की संभावना है। सू्त्रों के मुताबिक कांग्रेस को 105 सीटें देने के लिए सपा सहमत हो गई है। रविवार को किसी भी समय गठबंधन का ऐलाान हो सकता है।
उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज कांग्रेस को सलाह दी कि वह सपा के साथ मिलने की बजाय अकेले दम पर या छोटे धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ गठजोड कर चुनाव लडे।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कई क्षेेत्रीय पार्टियां ताल ठोकने में जुट गई है। रेप के आरोपित आसाराम के बेटे और खुद भी रेप के आरोपित नारायण साईं की ओजस्वी पार्टी पूर्वांचल की 150सीटों पर चुनाव लड़ेगी।