रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन दुनिया की सबसे बड़ी वाहन कंपनी बन गई है। फॉक्सवैगन ने हाल तक विश्व की सबसे बड़ी वाहन निर्माता रही टोयोटा को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय टीम घोषित हो गई है। टीम में हरभजन सिंह, इशांत शर्मा और अमित मिश्रा की वापसी हुई है जबकि रविंद्र जडेजा को टीम में जगह नहीं मिली है। टीम की कमान विरोट कोहली के हाथों में रहेगी।
होंठो से छू लो तुम गीत के साथ ही अभिनेत्री अनिता राज भी अमर हो गईं थीं। फिल्मों में बेशक अनिता राज ने लंबी और कामयाब पारी नहीं खेली मगर इस एक गाने की बदौलत अनिता राज का चेहरा भूलना लोगों के लिए लगभग नामुमकिन होता है।
यूपी के बदायूं में एक सपा नेता के बेटे के खिलाफ दो साथियों के साथ मिलकर दलित किशोरी से सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच में लड़की के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है।
इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में रमजान के पवित्र महीने के समाप्त होने के अवसर पर एक बाजार में एकत्र हुए कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई। इराकी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खान बेनी साद कस्बे में हुए हमले में कम से कम 50 लोगों के घायल हो की भी खबर है। अस्पताल के अधिकारियों ने मृतक संख्या की पुष्टि की है।
डेविस कप के विश्व प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रही टक्कर में सोमदेव देववर्मन की हैरतअंगेज हार के बाद युकी भांबरी ने प्रभावशाली जीत दर्ज करके भारत को डेविस कप एशिया ओसियाना ग्रुप एक मुकाबले में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-1 से बराबरी दिलाई।
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर धमकी देने का आरोप लगाने वाले आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में बलात्कार का केस दर्ज किया गया है।