अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न पुरस्कार की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और भारोत्तोलक संजीता चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं मिल सकेगा।
श्रीसंत ने भारत की ओर से 27 टेस्ट में 87 और 53 वनडे मैचों में 75 विकेट चटकाए हैं। श्रीसंत ने आखिरी बार अगस्त 2011 में टीम इंडिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।
केंद्र सरकार के पशुवध पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना का विरोध रुक नहीं रहा है। केरल विधानसभा में आज केंद्र सरकार के पशुवध प्रतिबंध के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया।इसके पहले विधायकों ने विधानसभा कैंटीन में बीफ ब्रीकफास्ट किया।
जम्मू कश्मीर में सभी प्रतिबंधित सोशल मीडिया साइट्स से प्रतिबंध हटा लिया गया है लेकिन सहारनपुर में विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए प्रशासन ने सोशल मीडिया को बैन कर रखा है। लगता है सहारनपुर के हालात जम्मू कश्मीर से भी बदतर हो गए हैं।