Advertisement

Search Result : "प्रशासनिक भवन"

अपना और परिवार का नाम बीपीएल सूची में देख चौंके दिग्विजय

अपना और परिवार का नाम बीपीएल सूची में देख चौंके दिग्विजय

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक लापरवाही का एक अजीब मामला सामने आया है। राज्य की बीपीएल सूची में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम दर्ज है। इस संबंध में खुद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।
मान की सदस्यता खत्म करने की मांग, लोस कार्यवाही स्थगित

मान की सदस्यता खत्म करने की मांग, लोस कार्यवाही स्थगित

संसद भवन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की वीडियोग्राफी करने को लेकर विवादों में आए आम आदमी पार्टी के सदस्य भगवंत मान की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग तथा अन्य विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद और समाजवादी पार्टी सदस्यों के भारी हंगामे के कारण सदन की बैठक आज शुरू होने के कुछ ही देर बाद 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार, जावड़ेकर को पदोन्नति

केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार, जावड़ेकर को पदोन्नति

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का पहला बड़ा विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल में 19 नए मंत्री शामिल किए गए हैं। जबकि प्रकाश जावड़ेकर को कैबिनेट रैंक में पदोन्नति दी गई है। अबतक जावड़ेकर स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री थे।
मोदी को नहीं पसंद इफ्तार का खजूर और बिरयानी

मोदी को नहीं पसंद इफ्तार का खजूर और बिरयानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह इस बार भी राष्ट्रपति के निमंत्रण के बावजूद रमजान के इफ्तार का खजूर और बिरयानी खाने नहीं गए। गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते भी उन्होंने स्वयं कभी इफ्तार का आयोजन करना या जाना पसंद नहीं किया था।
चर्चाः आर्थिक क्रांति पर चांदी की चमक | आलोक मेहता

चर्चाः आर्थिक क्रांति पर चांदी की चमक | आलोक मेहता

21 जून को योग दिवस के रूप में अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने का एक कारण दुनिया में भारत की आर्थिक शक्ति की पहचान भी है। बाहर वालों को ध्यान नहीं आएगा, लेकिन भारतीयों को याद आ जाना चाहिए कि 21 जून, 1991 को आर्थिक नीति में क्रांतिकारी बदलाव की नींव राष्ट्रपति भवन में रखी गई थी।
क्या राष्ट्रपति भवन में बजेगी मुरली

क्या राष्ट्रपति भवन में बजेगी मुरली

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी राष्‍ट्रपति पद की दौड़ में आगे हो गए हैं। पहले इस पद के लिए लालकृष्‍ण आडवाणी का नाम आगे चल रहा था। इस बात के संकेत भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी देखने को मिला। सूत्रों के मुताबिक जोशी के नाम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक भी अपनी सहमति जता सकता है।
ठाणे में 82 फीसदी भवन अनधिकृत : आरटीआई से खुलासा

ठाणे में 82 फीसदी भवन अनधिकृत : आरटीआई से खुलासा

ठाणे में 82 फीसदी भवन अनधिकृत हैं। यह दावा आरटीआई से मिले जवाब में किया गया है। ठाणे के गैर सरकारी संगठन अलर्ट सिटिजन फोरम ने ठाणे नगर निगम :टीएमसी: में 23 मई को आरटीआई दाखिल कर शहर में अनधिकृत भवनों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी थी।
केरल में भवन निर्माण का पूरा भुगतान नहीं करने पर सोनिया गांधी पर मामला दर्ज

केरल में भवन निर्माण का पूरा भुगतान नहीं करने पर सोनिया गांधी पर मामला दर्ज

केरल में एक कान्ट्रेक्टर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं पर एक बिल्डिंग निर्माण के बाद बकाया रकम नहीं चुकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। यह भवन पार्टी के लिए बनाया गया है। कान्ट्रेक्टर का आरोप है कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलमेंट स्डडीज के निर्माण का भुगतान काफी लंबे समय से लंबित है। कान्ट्रेक्टर की शिकायत पर त्रिवेंद्रम कोर्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस ने कहा है कि इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।