क्या आप जानते हैं कि गाय के गोबर इस्तेमाल बंकर बनाने में किया जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि देश में बढ़ रही कैंसर जैसी बीमारियों का गौमूत्र से इलाज संभव है। इस बात का दावा आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने किया।
सिक्किम क्षेत्र में दो भारतीय बंकर तबाह करने के बाद कूटनीतिक विरोध दर्ज कराते हुए चीन ने उल्टे भारत पर ही चीन की सीमा में घुसपैठ करने का आरोप लगाया है।
एक मई को दो भारतीय जवानों के साथ हुई बर्बरता के बाद खबर आई कि भारतीय सेना ने सात पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया है। कई खबरों में तो 10 जवानों को मारने की बात कही गई थी, जिसकी पुष्टि भारतीय सेना ने भी नहीं की। इस तरह के झूठ और अर्धसत्य प्रचारित कर मीडिया किससे बदला ले रहा है? आर्मी से पहले मीडिया खुद पाकिस्तान से बदला लेने पर उतारू है।