Advertisement

Search Result : "बंदूक द्वीप"

पहले मिसाइल अब लड़ाकू विमान तैनात किए चीन ने

पहले मिसाइल अब लड़ाकू विमान तैनात किए चीन ने

अमेरिका के अधिकारियों का दावा है कि दक्षिण चीन सागर में जिस विवादित द्वीप पर चीन ने सतह से हवा में मार कर सकने वाली मिसाइलें तैनात की थीं, उसी पर उसने (चीन ने) लड़ाकू विमानों को भी तैनात कर दिया है। दो अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए फॉक्स न्यूज ने कहा कि अमेरिकी खुफिया सेवाओं ने पिछले कुछ दिनों में विवादित पारसेल द्वीपों में से वूडी द्वीप पर चीनी शेनयांग जे-11 और शियान जेएच-7 युद्धक विमानों को देखा है।
बंदूक वाले हाथों में सज रही है मेंहदी, पुलिस वाले होंगे बाराती

बंदूक वाले हाथों में सज रही है मेंहदी, पुलिस वाले होंगे बाराती

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की गोलियों का सामना कर रही पुलिस अब इन्हीं नक्सलियों का घर बसाने जा रही है। राज्य का बस्तर जिला शनिवार को माओवादी जोड़े के विवाह का गवाह बनेगा। राज्य के अति नक्सल प्रभावित बस्तर जिले की पुलिस इन दिनों जिले के दरभा क्षेत्र की निवासी कोसी मरकाम और बीजापुर जिले के पोडियामी लक्ष्मण के विवाह की तैयारी में है। विवाह के लिए जिला मुख्यालय जगदलपुर के गांधी मैदान को तैयार किया गया है और समारोह के लिए मेहमानों को निमंत्रण पत्र भी भेजा जा चुका है।
एलजी के कंधों पर रखकर बंदूक चला रहे हैं मोदी: केजरीवाल

एलजी के कंधों पर रखकर बंदूक चला रहे हैं मोदी: केजरीवाल

दिल्‍ली व अंडमान निकोबार सिविल सेवा (दानिक्‍स) के दो अधिकारियों के निलंबन का विरोध करते हुए दिल्ली सरकार के लगभग सभी वरिष्ठ नौकरशाह आज सामूहिक छुट्टी पर चले गए। उधर, केंद्र सरकार ने इन अधिकारियों के निलंबन को निरस्त कर दिया है। इस मुद्दे को लेकर केंद्र और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच टकराव बढ़ गया है। केजरीवाल ने अधिकारियों की हड़ताल को सम-विषम योजना को नाकाम करने की साजिश करार दिया है।
वर्दी और बंदूक के लिए बनते हैं नक्सली: अध्ययन

वर्दी और बंदूक के लिए बनते हैं नक्सली: अध्ययन

नक्सल प्रभावित राज्यों में हुए एक अध्ययन के मुताबिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के नवयुवक सैनिकों की तरह पोशाक और हथियार के मोहवश नक्सल आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के रक्षा विज्ञान विभाग के प्रमुख गिरीश कांत पांडेय के नेतृत्व में शोधार्थियों का एक दल शोध कर रहा है और यह जानने का प्रयास कर रहा है कि युवा वर्ग नक्सली आंदोलन के प्रति क्यों आकर्षित हो रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement