पुणे के कोंढवा इलाके में बेकरी की एक दुकान में शुक्रवार तड़के आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। पीड़ित उत्तर प्रदेश के निवासी थे जो बेकरी के अंदर अटारी में सोते थे। बेक्स एंड केक्स नामक बेकरी के तीन साझेदार हैं।
पाकिस्तान की सीनेट ने काले धन के प्रवाह को रोकने के लिए एक चरणबद्ध तरीके से 5,000 रुपए के नोट का चलन बंद करने की मांग करने वाले एक प्रस्ताव को आज पारित कर दिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन लघु उद्योग भारती ने भी माना है कि नोटबंदी के बाद समूचे देश में छोटे व्यापारी की हालात खराब है। उनके हाथ से कारोबार जा रहा है। वेतन न दे पाने की स्थिति में कर्मचारी नौकरी छोड़कर भाग रहे हैं। सरकार चाहती है कि छोटे कारोबारी रातोंरात कैशलेस पद्धति को फॉलो करें, यह उनके लिए मुश्किल है। नोटबंदी के चलते लघु उद्योगों का उत्पादन 40 से 50 फीसदी कम हो गया है।
उच्चतम न्यायालय ने देश भर में राष्ट्रीय और राज्यों के राजमार्गों पर शराब की सभी दुकानें बंद करने का आज आदेश दिया और साथ ही स्पष्ट किया कि शराब की मौजूदा दुकानों के लाइसेंस का 31 मार्च, 2017 के बाद नवीनीकरण नहीं किया जायेगा।
उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना चिलकाना में बैंक पर नकदी नहीं होने का बोर्ड लगाए जाने के बाद लाइन में लगे लोगों ने हंगामा किया और बैंक का शटर बंद कर बैंक कर्मचारियों को बंंधक बना लिया।
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर को भारत में नोटबंदी के ऐलान के बाद इस फैसले को लेकर सही और गलत पर चर्चा अभी समाप्त भी नहीं हुई है कि खबर है कि एक और देश ने अपने देश में नोटबंदी का आपात आदेश दिया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में सबसे बड़ी राशि यानी 100 बोलिवर के नोट को बंद करने के लिए आपात आदेश जारी किए हैं।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस से जुड़े आर्थिक चिंतक एस गुरुमूर्ति ने कहा है कि आने वाले दिनों में 2000 के नोट भी बंद हो जाएंगे। सबसे बड़ा नोट 500 का होगा। ढाई सौ का भी नोट जारी किया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका को राजनीति में लाने की मांग लंबे समय से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं मगर अबतक उनका राजनीति में आना तय नहीं है। दूसरी ओर प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपने राजनीतिक मंसूबों का संकेत देते हुए एक अंग्रेजी अखबार से कहा है कि उनके लिए राजनीति के दरवाजे बंद नहीं हैं।