Advertisement

Search Result : "बच्चा राय"

OMG...पैदा होते ही चलने लगा ये बच्चा, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

OMG...पैदा होते ही चलने लगा ये बच्चा, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर आये दिन छोटे बच्चों के कई अनोखे कारनामों से जुड़े हैरतअंगेज वीडियो देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा है, जिसने सिर्फ डॉक्टरों को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इस वीडियो में पैदा होते ही एक बच्चा चलने की कोशिश कर रहा है।
सेना की जीप पर अरुंधति को बांधने की सलाह दी परेश रावल ने

सेना की जीप पर अरुंधति को बांधने की सलाह दी परेश रावल ने

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद परेश रावल गहरे विवाद में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल रविवार को उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कश्मीर में किसी पत्‍थरबाज को सेना की जीप पर बांधने की जगह लेखिका अरुंधति राय को उस जीप पर बांधना चाहिए। परेश रावल के इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस महासचिव दिग्व‌िजय सिंह ने ट्विटर पर जवाब दिया है कि बेहतर होगा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन करवाने वाले को जीप पर बांधा जाए।
झारखंड: बच्चा चोर के संदेह पर ग्रामीणों ने सात लोगों की हत्या की

झारखंड: बच्चा चोर के संदेह पर ग्रामीणों ने सात लोगों की हत्या की

झारखंड के जमशेदपुर इलाके में बच्चा चोरी करने के संदेह पर कुछ ग्रामीणों ने सात लोगों को पीट-पीटकर मार डाला। भीड़ के गुस्से का आलम यह था कि पिटते हुए लोगों को बचाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी ग्रामीणों ने हमला किया। चार लोगों को राजनगर में और तीन युवकों को बागबेड़ा थाना के नागाडीह में रात 9 बजे लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला।
एलओसी के पास पकड़ा गया 12 साल का पाकिस्तानी लड़का

एलओसी के पास पकड़ा गया 12 साल का पाकिस्तानी लड़का

सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से 12 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया है। वह पाक के कब्जे वाले कश्मीर का निवासी है और नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गया था। सेना को आशंका है कि पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर आतंकवादियों ने उसे सेना के गश्त लगाने वाले मार्ग और घुसपैठ के रास्तों का पता लगाने के लिए यहां भेजा है।
हार के बाद आप के दिल्‍ली संगठन में भारी फेरबदल संभव

हार के बाद आप के दिल्‍ली संगठन में भारी फेरबदल संभव

एमसीडी चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली संगठन में भारी फेरबदल हो सकता है। राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ संगठन में बदलाव पर बातचीत की है। मंगलवार को दिल्‍ली के जिला प्रभारी और पदाधिकारियों के साथ केजरीवाल बैठक करेंगे।
'ईवीएम की आंधी' बताने वाले गोपाल राय होंंगेे दिल्ली में 'आप' के संयोजक

'ईवीएम की आंधी' बताने वाले गोपाल राय होंंगेे दिल्ली में 'आप' के संयोजक

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर हुई पार्टी नेताओं की बैठक में गोपाल राय को दिल्ली प्रदेश संयोजक बनाने पर सहमति बनी है।
सहारा की एंबे वैली की नीलामी के आदेश

सहारा की एंबे वैली की नीलामी के आदेश

सुब्रत रॉय के सहारा समूह को बड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सहारा के एंबी वैली को नीलाम करने का सोमवार को आदेश दिया। कोर्ट की चेतावनी के बाद सहारा निवेशकों का पैसा नहीं लौटा रही थी। वैली की कीमत 39000 करोड़ रुपए है।
केरल के चर्च की राय, योग से नहीं मिलता दिव्य अनुभव

केरल के चर्च की राय, योग से नहीं मिलता दिव्य अनुभव

सायरो-मालाबार कैथलिक चर्च के मुताबिक योग दिव्य अनुभव प्राप्त करने का तो माध्यम नहीं है, लेकिन इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने में अवश्‍य मदद मिलती है।
आतंकवादियों को जैसा चाहिए वैसा जवाब दे रही सेना: राजनाथ सिंह

आतंकवादियों को जैसा चाहिए वैसा जवाब दे रही सेना: राजनाथ सिंह

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई का समर्थन करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि आतंकवादियों को जिस तरह से जवाब देना चाहिए, उसी लहजे में सेना और सुरक्षा कर्मी जवाब दे रहे हैं और इसमें सफलता मिलेगी। लेकिन यहां के युवाओं को पाकिस्तान के इशारे पर गुमराह नहीं होना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement