विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई प्रसिद्ध हस्तियों एवं विदेशी नेताओं ने बधाई दी जिनमें अबु धाबी के शहजादे और गायिका लता मंगेशकर शामिल हैं।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि महिलाओं को उनकी आशा, आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरा सहयोग दिया जाना चाहिए। साथ ही, कहा कि महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और पूरी समानता मिलनी चाहिए, जो उनका पवित्र अधिकार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज उनके 66वें जन्मदिवस पर बधाई दी और लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी के अलावा कई बड़े नताओं ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर देश को बधाई दी और कहा बालिकाओं के खिलाफ भेदभाव को नकारना और उनके लिए समान अवसर सुनिश्चित करना अपरिहार्य है।
सुपरस्टार रजनीकांत आज 66 वर्ष के हो गए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के कारण वह जन्मदिन नहीं मनाएंगे। जयललिता का गत पांच दिसंबर को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया कि श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु दे। सोनिया का जन्म नौ दिसंबर 1946 को हुआ था।
नोटबंदी के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे और चर्चा को लेकर गतिरोध के बीच भाजपा संसदीय दल ने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ महायुद्ध छेड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। इस मौके पर मोदी ने कहा कि बड़े नोटों को अमान्य करने का कदम कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी मजबूत एवं सतत लड़ाई की शुरुआत है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी और आशा जताई कि दोनों देश मजबूत आधार वाले भारत अमेरिका संबंधों को और आगे बढाएंगे।
देश भर में आज प्रकाश का पर्व पूरे हर्षोल्लास और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। शाम होते ही मकान और इमारतें रौशनी में नहा उठीं और आसमान में आतिशबाजियां गूंजने लगीं। लोगों ने मिठाइयों और दूसरे उपहारों के साथ एक दूसरे को शुभकमानाएं दीं।