Advertisement

Search Result : "बनाया अलग संगठन"

कश्मीरी पंडितों ने की अलग केंद्र शासित प्रदेश की मांग

कश्मीरी पंडितों ने की अलग केंद्र शासित प्रदेश की मांग

जम्मू-कश्मीर में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले कश्मीरी पंडितों के संगठन पनुन कश्मीर ने एक अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग रखी है। उनका कहना है कि उन्हें स्थाई रूप से बसाया जाए और उनके लिए अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए। संगठन का कहना है कि कश्मीरी पंडितों को कोई दूसरा हल स्वीकार नहीं होगा।
सिंगापुर के परीक्षण में 13 भारतीय जीका वायरस से संक्रमित पाए गए

सिंगापुर के परीक्षण में 13 भारतीय जीका वायरस से संक्रमित पाए गए

सिंगापुर में 13 भारतीय जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इनका इलाज सिंगापुर में चल रहा है। सिंगापुर सरकार इस मच्छर जनित रोग से पीडि़त मरीजों की बढ़ती संख्या से जूझ रही है।
दो सितंबर की हड़ताल पर अड़े मजदूर संगठन

दो सितंबर की हड़ताल पर अड़े मजदूर संगठन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से समर्थित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) को छोड़कर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने शुक्रवार दो सितंबर से देशव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। आखिरी वक्त में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई घोषणाएं कीं, लेकिन असर नहीं हुआ। इस हड़ताल को कांग्रेस के इंटक और वामो से जुड़े ट्रेड यूनियनों का समर्थन हासिल है।
कश्मीरः प्रतिनिधिमंडल से अपने को अलग किया जफरुल इस्लाम ने

कश्मीरः प्रतिनिधिमंडल से अपने को अलग किया जफरुल इस्लाम ने

केंद्र सरकार कश्मीर की स्थिति के जायजे के लिए मुस्लिम बहुल जिस प्रतिनिधिमंडल को वहां भेजने की योजना बना रही थी, उनमें से वरिष्ठ पत्रकार एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-मुशावारात के पूर्व अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने उसका हिस्सा न बनने का फैसला किया है। उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से लगभग ढाई घंटे बैठक करने के बाद यह फैसला लिया।
यमन: सैन्य शिविर पर हमले में 60 की मौत, आईएस ने जिम्मेदारी ली

यमन: सैन्य शिविर पर हमले में 60 की मौत, आईएस ने जिम्मेदारी ली

यमन की राजधानी अदन में एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर आत्मघाती हमले में 60 लोगों की मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।
जेएनयू बलात्कार मामला: विश्वविद्यालय ने आरोपी छात्र को किया निलंबित

जेएनयू बलात्कार मामला: विश्वविद्यालय ने आरोपी छात्र को किया निलंबित

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने साथी छात्रा के साथ बलात्कार के आरोपी पीएचडी छात्र को निलंबित करते हुए जांच होने तक परिसर में उसके प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। जेएनयू के छात्रों और शिक्षकों के प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया गया है।
दिल्ली पुस्तक मेले के 22वें संस्करण की हुई शुरआत

दिल्ली पुस्तक मेले के 22वें संस्करण की हुई शुरआत

युवा पीढ़ी में पढ़ने की आदत विकसित करने के लक्ष्य के साथ शनिवार को 22वें दिल्ली पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। दिल्ली के प्रगति मैदान में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली पुस्तक मेला के 22वें संस्करण का उद्घाटन किया।
महबूबा को भाजपा की चेतावनी, शांति बहाल करो नहीं तो खुद को गठबंधन से अलग कर लेंगे

महबूबा को भाजपा की चेतावनी, शांति बहाल करो नहीं तो खुद को गठबंधन से अलग कर लेंगे

कश्मीर घाटी में हिंसा और झड़पों का दौर बीते 48 दिनों से जारी है। आतंकी बुरहान वानी के मसले के बाद हालात सामान्‍य नहीं हुए हैं। लिहाजा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस ओर अब अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। घाटी में एक ओर जहां बीएसएफ की तैनाती कर दी गई है, वहीं अमन और शांति की बहाली के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर में हैं।
भाजपा परिवारवाद के बिना काम करने की मिसाल दुनिया को देगी : पीएम मोदी

भाजपा परिवारवाद के बिना काम करने की मिसाल दुनिया को देगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखी। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के प्लॉट नंबर- 6 पर अगले दो वर्षों में नया हाईटेक दफ्तर बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नया मुख्यालय राष्ट्रहित को समर्पित होगा। उन्‍होंने कहा कि लोकलुभावनी बात से भीड़ मिल जाती है पर संगठन नहीं मिलता। पीएम ने कहा कि भाजपा देश के सामने यह मिसाल रखेगी कि बिना परिवारवाद के संगठन कैसे काम करता है।
नजमा सहित तीन बने राज्यपाल, मुखी को उपराज्यपाल बनाया गया

नजमा सहित तीन बने राज्यपाल, मुखी को उपराज्यपाल बनाया गया

पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्लाह को मणिपुर, बनवारी लाल पुरोहित को असम और वीपी सिंह बडनोर को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि जगदीश मुखी को अंडमान का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।