मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह आज संदिग्ध उग्रवादियों की गोलीबारी में बाल-बाल बच गए। यह गोलीबारी उस समय की गई जब वह उखरूल हेलीपैड पर अपने हेलीकॉप्टर से बाहर निकले।
आप संयोजक द्वारा पंजाब में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी पर अपने प्रचार अभियान में मादक पदार्थ का रूपया इस्तेमाल करने का आरोप लगाये जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अमरिंदर सिंह के बीच आज सोशल मीडिया पर वाकयुद्ध छिड़ गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अखिलेश ने कहा कि अमर सिंह के कहने पर एक अखबार ने मुझे औरंगजेब लिखा। उन्होने पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा बुलाई गई बैठक के दौरान पूरे भावुकता से अपनी बात रखी और कहा कि अगर नेता जी कहें तो वह पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में मचे झगड़े का अंत होता नहीं दिख रहा है। सोमवार को मुलायम सिंह यादव द्वारा बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों के बीच हुई झड़प के बाद मामला और बिगड़ गया। झगड़ा सुलझाने के लिए बुलाई गई इस बैठक के बाद झगड़ा बढ़ता होता दिख रहा है।
उत्तर प्रदेश के समाजवादी कुनबे में जारी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अपने चाचा शिवपाल यादव समेत चार मंत्रियों को बर्खास्त किये जाने के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश के हिमायती बताये जाने वाले अपने भाई पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव को पार्टी से निकाल दिया।
मध्य प्रदेश सरकार के वैश्विक निवेशक सम्मेलन में चीन के नुमाइंदों को न्योता दिये जाने पर रुख स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सफाई दी और कहा कि इस कार्यक्रम में किसी चीनी कंपनी ने पूंजी निवेश का कोई प्रस्ताव नहीं दिया है।
समाजवादी पार्टी में मची राजनीतिक उथल पुथल को भाजपा ने लूट के बंटवारे को लेकर मचा घमासान बताते हुए कहा कि सत्तारूढ दल अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिये यह नाटक रच रहा है। भाजपा ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि राज्य की अखिलेश सरकार अल्पमत में आ गयी है ऐसे में उसे किसी भी तरह का नीतिगत निर्णय करने से रोका जाना चाहिये।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी परिवार में चाचा-भतीजे के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई अब बहुत ही तीखे मोड़ पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शिवपाल समेत चार मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने पर मुलायम ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव को पार्टी से बर्खास्त कर दिया।
यूपी में रविवार काे सपा का राजनैतिक संकट और गहरा गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव समेत चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया वहीं कार्यकर्ताओं को अखिलेश के समर्थन में पत्र लिखने वाले पार्टी महासचिव ऱामगोपाल यादव को भी दोपहर बाद पार्टी से निकाल दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन में हुई गोलीबारी में घायल बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह शहीद हो गए है। उनकी शहादत पर गर्व करते हुए उनके पिता ने पाकिस्तान से जंग चाही है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से इसकी अपील की है।