लंबे समय से सुलग रही कश्मीर घाटी में आज एक ऐसा चुनाव हुआ, जिसमें हिंसा की सैकड़ों घटनाओं के बीच कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई जबकि मतदान सिर्फ 7.14 फीसदी हुआ।
कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.एस. येदियुरप्पा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दायर कर आरोप लगाया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री बन जाने पर विकास का भरोसा दिलाते हुए वोटरों को ईश्वर के नाम पर यह शपथ दिलाई कि वे गुंडलूपेट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को ही वोट देंगे।
अन्नाद्रमुक के उप महासचिव और पार्टी प्रमुख वीके शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन को 12 अप्रैल को होने वाले आरके नगर उपचुनाव के लिए आज पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। आरके नगर सीट पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के पिछले वर्ष दिसंबर में निधन के कारण रिक्त हुई है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहे उपचुनाव में आज दोपहर एक बजे तक शहडोल लोकसभा सीट पर 41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि नेपानगर विधानसभा सीट पर 53.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केंद्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय के बाद हो रहे इस उपचुनाव को अहम माना जा रहा है और इसे नोटबंदी के बाद सत्तारूढ़ भाजपा के लिये पहली बड़ी चुनावी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश की यह दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने राज्य की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के चुनावी दस्तावेज पर अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाया है। गौरतलब है कि जयललिता का पिछले एक महीने से चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का इसी साल सात जनवरी को निधन हो गया था। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होना था।
दिल्ली में नगर निगमों के 13 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी को सिर्फ 3 सीटें मिली हैं। हालांकि नतीजे दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए भी खास अच्छे नहीं रहे।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 13 वार्डो के उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। उपचुनाव में छह लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जहां त्रिकोणीय मुकाबले में 95 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उत्तर प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों में आज सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) को झटका लगा और उसे तीन में से दो पर हार का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि आठ राज्यों की 12 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव हुए थे।