Advertisement

Search Result : "बसपा प्रमुख"

मायावती पर आरोप, टिकट के लिए मांगे थे आठ करोड़ रुपये

मायावती पर आरोप, टिकट के लिए मांगे थे आठ करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर चुनाव में टिकट देने के बदले पैसे मांगने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं और राज्य में कभी उनके खास सिपहसालार रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने यही आरोप लगाते हुए बसपा से इस्तीफा भी दे दिया था और भाजपा का दामन पकड़ लिया था। अब एक बार फिर मायावती पर ऐसा ही आरोप लगा है।
सोशल मीडिया से शिकायत पर मिल सकती है सजाः सेना प्रमुख

सोशल मीडिया से शिकायत पर मिल सकती है सजाः सेना प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज कहा कि अपनी शिकायतों को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले जवानों को सजा दी जा सकती है क्योंकि उनके इस कृत्य से देश की सीमाओं की रक्षा करने वालों का मनोबल गिरता है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के भारत के खिलाफ लगातार छद्म युद्ध करने के बावजूद हम नियंत्रण रेखा पर शांति बहाल करना चाहते हैं।
मायावती ने अखिलेश को बताया दागी चेहरा

मायावती ने अखिलेश को बताया दागी चेहरा

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्राी अखिलेश यादव को दागी चेहरा बताया। उन्होंने कहा कि सपा दागी चेहरे के नाम पर प्रदेश की जनता से वोट मांग रही है। मायावती ने अपने 61वें जन्मदिन पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सपा और भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत के चलते अपराधी, भ्रष्टाचारी, सांप्रदायिक तत्व और जंगलराज देखने को मिल रहा है। चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, हत्या, महिला उत्पीड़न, सरकारी व गैर सरकारी जमीनों पर कब्जे तथा सांप्रदायिक वारदात हो रही है।
मायावती ने दलितों के नाम पर दौलत बटोरी : भाजपा

मायावती ने दलितों के नाम पर दौलत बटोरी : भाजपा

मायावती द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए भाजपा ने आज आरोप लगाया कि मायावती ने दलितों के नाम पर सिर्फ दौलत बटोरने का काम किया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा उत्तर प्रदेश में निश्चित हार और भ्रष्टाचार से अर्जित कालेधन की कमाई रद्दी में बदलते हुए देखकर बसपा प्रमुख हताशा में इस तरह की बातें कर रही हैं।
सोशल मीडिया नहीं शिकायत पेटिका के जरिये बात रखें जवान: सेना प्रमुख

सोशल मीडिया नहीं शिकायत पेटिका के जरिये बात रखें जवान: सेना प्रमुख

सेना के एक जवान समेत सुरक्षा बलों के कुछ जवानों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शिकायतें उठाने के बीच सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने आज सैनिकों से कहा कि अपनी बात देशभर के सेना मुख्यालयों में विभिन्न जगहों में रखी जाने वाली सुझाव-सह-शिकायत पेटिकाओं के माध्यम से सीधे उन तक पहुंचाएं।
चंद्रशेखरन टाटा संस के नए चेयरमैन नियुक्त, फरवरी में संभालेंगे पद

चंद्रशेखरन टाटा संस के नए चेयरमैन नियुक्त, फरवरी में संभालेंगे पद

साफ्टवेयर और लोहा से नमक तक बनाने वाले देश के प्रमुख औद्योगिक घराने टाटा की धारक कंपनी टाटा संस ने समूह की एक कंपनी टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एन. चंद्रशेखरन को अपना नया कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की।
बसपा ने जारी की सौ प्रत्याशियों की तीसरी सूची

बसपा ने जारी की सौ प्रत्याशियों की तीसरी सूची

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए आज अपने 100 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 24 मुसलमानों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने अब तक 403 विधानसभा सीटों में से 300 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
बसपा के 100 उम्मीदवारों में 36 मुस्लिम

बसपा के 100 उम्मीदवारों में 36 मुस्लिम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दलित-मुस्लिम-ब्रामण के समीकरण के बल पर अपनी नैया पार लगाने के प्रति आश्वस्त बहुजन समाज पार्टी :बसपा: ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए 100 उम्मीदवारों के नाम का एेलान कर दिया।
धोनी का फैसला सही समय पर क्योंकि विराट है तैयार : चयन समिति प्रमुख

धोनी का फैसला सही समय पर क्योंकि विराट है तैयार : चयन समिति प्रमुख

राष्‍ट्रीय चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी के सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने के फैसले को सही समय पर लिया गया फैसला करार देते हुए संकेत दिया कि विराट कोहली को कमान सौंपी जायेगी।उन्होंने यह भी संकेत दिया कि धोनी 15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे श्रृंखला के लिये टीम में रहेंगे और उनके भीतर अभी क्रिकेट बाकी है।