विदेश सचिव एस जयशंकर ने अपनी रूस यात्रा के दौरान वहां के बड़े नेताओं से दोनों देशों को द्पिक्षीय रिश्तों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) के माध्यम से एएनएम (ऑक्जिलरी नर्सिग मिडवाइफ) की भर्ती के दौरान राज्य के पूर्व और वर्तमान मंत्रियों,विधायकों और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बीएसएससी के पूर्व सचिव परमेश्वर राम को पैरवी के संदेश भेजे थे। बीएसएससी की इंटर स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक कांड में गिरफ्तार आयोग के पूर्व सचिव परमेश्वर राम के मोबाइल फोन से फोन नंबर और मैसेज मिले हैं। ये खुलासा बीएसएससी की इंटर स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक कांड के संबंघ में परमेश्वर राम से पूछताछ के दौरान हुआ।
बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उंगली उठाने पर महागठबंधन में शामिल जदयू और राजद के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।
देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब को छोड़कर हर जगह भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी और सरकार बनाने में सक्षम होगी। एक्जिट पोल ने तो यहीं संकेत दिए हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव लेकिन इसमें भरोसा नहीं करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा है कि एक्जिट पोल गलत निकलेगा। यूपी में भाजपा की बजाय सपा और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाएंगे।
ताजा एग्जिट पोल पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हमला करते हुए उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने आक्रामक ढंग से कहा कि ऐसे एग्जिट पोल्स हम बिहार चुनाव में देख चुके हैं।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वह जल्द ही भारत की यात्रा करेंगी। इससे पहले उनकी बीते दिसंबर में नोटबंदी के कारण उपजी राजनीतिक चुनौतियों के कारण उनकी यात्रा की योजना को स्थगित कर दिया गया था।
बीएसएससी अध्यक्ष सुधीर कुमार की गिरफ्तारी से बिहार में आईएएस अफसर भड़क गए हैं। इतना ही नहीं वे सरकार से आर-पार के मूड में हैं। उन्होंने कोई भी मौखिक आदेश मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने रविवार को राजभवन मार्च किया, वहां मानव श्रृंखला बनाई और राज्यपाल रामनाथ कोविंद से अनुरोध किया कि वे तत्काल सुधीर कुमार को रिहा कराएं। उन्होंने राज्यपाल से पेपर लीक कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की ताकि असली दोषी पकड़ा जाए।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) के अध्यक्ष सुधीर कुमार को पर्चा लीक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें एसआईटी ने गुरुवार की रात झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी ने अपने छोटे बेटे और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की कार्यकर्ताओं की मांग का समर्थन किया है।
बिहार में नौ मार्च को होने वाले विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं। राज्य में चार सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने गया स्नातक क्षेत्र और गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।