उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण 10 प्रतिशत के करीब हैं, परन्तु परंपरागत कारणों से उनका सामाजिक एवं आर्थिक कद इससे बहुत ऊंचा है। वोटबैंक को साधने हेतु, पार्टी ने महेंद्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन किया है।
17 विपक्षी दलों ने जब से कांग्रेस नेता मीरा कुमार को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है तभी से सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई खबरें चल रही है जिनमें से कई खबरें झूठ हैं। एक झूठी खबर जो इन दिनों सोशल मीडिया में चल रही है कि उनके पति मंजुल कुमार ब्राह्मण हैं।