अपने ट्विट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के समय दिए गए बयान पर भड़क उठे हैं।
रेप मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम अब कभी फिल्में नहीं बना पाएगा। सिने एंड टीवी आटिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) ने राम रहीम का फिल्म बनाने का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
ब्रिटेन के मैनचेस्टर में आज तड़के पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे के कान्सर्ट पर हुए आतंकी हमले की बॉलीवुड सितारों ने निंदा की। इस हमले में 22 लोगों की मौत जबकि 59 अन्य घायल हो गए हैं। शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा, शबाना आजमी और फिल्मकार करन जौहर जैस कई सितारों ने इस दर्दनाक घटना की निंदा की एवं पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
फिल्मी हस्तियों में तलाक होना कोई नई बात नहीं है। अक्सर फिल्मजगत में रिश्ते टूटने की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने भी अपनी 18 साल की शादी को खत्म कर दिया। इनसे पहले भी बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों फरहान अख्तर और अधुना, ऋतिक रौशन और सुजैन खान, करिश्मा कपूर और संजय कपूर, सैफ अली खान और अमृता सिंह, संजय दत्त और रिया पिल्लै तलाक लेकर अलग हो चुके हैं।
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली 2’ करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद आज रिलीज हो गई। वहीं, इसी बीच तमिलनाडु में फिल्म के सारे शो कैंसल कर दिए गए हो हैं। शो रद्द होने के कारण रात भर से सिनेमा घरों में लाइन लगाकर खड़े लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हरभजन सिंह ने आज जेट एयरवेज के पायलट पर नस्लीय भेदभाव महिला और एक दिव्यांग व्यक्ति से मारपीट का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।