![उपचुनाव: 10 में से 5 सीटों पर भाजपा व 3 पर कांग्रेस जीती, दिल्ली में आप की जमानत जब्त](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/62c534b4d778001012c99233c8d49e7d.jpg)
उपचुनाव: 10 में से 5 सीटों पर भाजपा व 3 पर कांग्रेस जीती, दिल्ली में आप की जमानत जब्त
भाजपा और पीएम मोदी का जलवा कायम है। उप चुनाव में 10 में से 5 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और राजस्थान में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। कर्नाटक में कांग्रेस को कुछ सांत्वना मिली, उसने यहां दोनों सीटें जीत लीं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को अटेर में जीत मिली है। पश्चिम बंगाल के कांठी दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य जीतीं हैं।