भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने आज कहा कि यह अफसोस की बात है कि पाकिस्तान का सिंध प्रांत, जहां उनका जन्म हुआ था, वह आजाद भारत का हिस्सा नहीं है।
भाजपा नेता तरुण विजय की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने लोक सभा में भारी हंगामा किया। स्वयं कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि क्या दक्षिण भारत में रहने वाले लोग इस देश के नागरिक नहीं हैं। क्या हम भारतीय नहीं हैं। विजय क्या जर्मनी से आए हैं। वो क्या हिटलर के वंशज हैं।
हैदराबाद के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजा सिंह ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। राजा सिंह ने कहा कि वे लोग जो अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने पर परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं। मंदिर निर्माण का विरोध करते हैं। हम उनके विरोध का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम उनका सिर कलम कर सकें। राजा सिंह ने कहा कि अगले साल राम नवमी तक राम मंदिर बनकर रहेगा।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आज भाजपा नेता तरुण विजय के दक्षिण भारतीय लोगों पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या भाजपा और आरएसएस के सदस्य ही भारतीय हैं।
गोवा में सरकार बनाने में कांग्रेस की विफलता के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा, आपकी फिल्म चल जाती यदि आपका हीरो रातभर सोता नहीं रहता।
गौरक्षा के नाम पर बढ़ती गुंडागर्दी और अलवर में गौवंश ले जाते व्यक्ति की हत्या के आरोपों के बीच राजस्थान से एक और खबर आई है। गौसेवा हेतु धन जुटाने के लिए राजस्थान सरकार ने 10 प्रतिशत सेस लगा दिया है। एक अप्रैल से यह सेस गैर-न्यायिक स्टाम्प पर सरचार्ज के तौर पर वसूला जाएगा।
राज्यसभा में गरुवार को जीएसटी से जुड़े चार बिलों को बिना किसी संशोधन के पास कर दिया गया है। इन चार बिलों में सी-जीएसटी, आईजीएसटी, यूटीजीएसटी और जीएसटी मुआवजा बिल शामिल है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस से अपील की थी कि वो राज्यसभा में जीएसटी पर आम सहमति बनाने में मदद करे। इससे पहले लोकसभा में भी इन चारों बिलों को मंजूरी दे दी गई थी।
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को विवादित बाबरी ढांचा विध्वंस मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से लालकृष्ण आडवाणी समेत भाजपा के 13 नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश के तहत केस चलाने की मांग की गयी।