Advertisement

Search Result : "भारतीय पेशेवर मुक्केबाजी संगठन"

चीनी मिलों को राहत और किसानों की मुसीबत

चीनी मिलों को राहत और किसानों की मुसीबत

केंद्र सरकार गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य बढ़ाने की बजाय चीनी मिलों को ब्या‍ज मुक्त‍ कर्ज, एक्स‍पोर्ट ड्यूटी में राहत और एथनॉल पर एक्सा‍इज ड्यूटी में छूट जैसी रियायतें देने वाली केंद्र सरकार ने अब चीनी मिलों को फायदा पहुुंचाने का नया रास्ता निकाला है। अब गन्ना किसानों को सरकार की ओर सीधे सब्सिडी दिए जाने की पहल की जा रही है जो गन्ना किसानों का ध्यान उनके बकाया भुगतान और पिछले कई साल से नहीं बढ़े दाम से हटाने की साजिश है।
बजट में लोकलुभावन नीतियों की बजाय सुधारों पर जोर देंगे जेटली

बजट में लोकलुभावन नीतियों की बजाय सुधारों पर जोर देंगे जेटली

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आगामी वित्त वर्ष में त्वरित वृद्धि के लिए ढांचागत सुधारों को जारी रखने का संकल्प लेते हुए आज कहा कि भारत में 8-9 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल करने की क्षमता है तथा उंची वृद्धि दर से ही गरीबी मिट सकती है। उन्होंने संकेत दिया कि आगामी बजट में लोकलुभावन नीतियों के बजाय ढांचागत सुधारों पर ध्यान दिया जाएगा।
शाह के सिर चुनौती का ‘ताज’

शाह के सिर चुनौती का ‘ताज’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जब इस साल और अगले साल कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार कर रहा था तब सरकार और संगठन के बीच सामंजस्य बिठाने वाला एक ही नाम सामने आया और वह नाम है अमित शाह का। आउटलुक ने शाह के दूसरी बार अध्यक्ष बनने से ही पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि अमित शाह के खिलाफ कोई भी नामांकन नहीं करेगा। मतलब अमित शाह का अध्यक्ष बनना तय था।
अमृता शेरगिल को समर्पित गूगल का डूडल

अमृता शेरगिल को समर्पित गूगल का डूडल

जानी-मानी भारतीय चित्रकार अमृता शेरगिल की एक पेंटिंग ‘तीन लड़कियां’ को गूगल ने अपने होमपेज पर डूडल बनाया है। दरअसल आज अमृता शेरगिल का 103वां जन्मदिन है। उनका जन्म 30 जनवरी 1913 को बुडापेस्ट (हंगरी) में हुआ था। महज 28 साल की उम्र में लाहौर (पाकिस्तान) में उनकी मौत हो गई थी।
चर्चाः ड्रीम गर्ल की ‘ड्रीम जमीन’ | आलोक मेहता

चर्चाः ड्रीम गर्ल की ‘ड्रीम जमीन’ | आलोक मेहता

सपनों की रानी के भी सपने हो सकते हैं। सपनों में महल, चांद-सूरज, कोहिनूर हीरे सहित स्वर्ण माला, हाथी, घोड़े-पालकी, दरबार, संगीत-नृत्य होना स्वाभाविक है। आधुनिक भारत में रूपहले पर्दे की सफल अभिनेत्री हेमा मालिनी किसी भी पूर्ववर्ती महारानियों से अधिक लोकप्रिय रही हैं। अभिनय के साथ मंच पर भी हेमा मालिनी की नृत्य-नाटिका आज भी लोगों के मुग्ध करती हैं।
भाजपा में शामिल हुए नेताजी के पड़पोते चंद्र कुमार बोस

भाजपा में शामिल हुए नेताजी के पड़पोते चंद्र कुमार बोस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते चंद्र कुमार बोस आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुए।
आईएस के 12 संदिग्ध आतंकी 5 फरवरी तक एनआईए हिरासत में

आईएस के 12 संदिग्ध आतंकी 5 फरवरी तक एनआईए हिरासत में

आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से कथित संबंधों को लेकर देश भर से गिरफ्तार 12 संदिग्धों को एनआईए ने आज एक विशेष अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने सभी संदिग्धों को पांच फरवरी तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया। विशेष एनआईए न्यायाधीश अमर नाथ की अदालत में इन 12 आरोपियों को पेश किया गया था। जिन्होंने सभी संदिग्धों को11 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। एजेंसी ने अपने आवेदन में कहा कि भारत में आईएसआईएस के प्रसार की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की आवश्यक्ता है। कड़ी सुरक्षा के बीच जब आरोपियों को अदालत में पेश किया गया तो उनका चेहरा ढका हुआ था।
अध्यक्ष बनने के बाद आशीर्वाद लेने के लिए आडवाणी से मिले शाह

अध्यक्ष बनने के बाद आशीर्वाद लेने के लिए आडवाणी से मिले शाह

सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चुने जाने के कुछ घंटे बाद अमित शाह ने पार्टी के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के लिए लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी शाह के पार्टी अध्यक् निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में पार्टी मुख्यालय में मनाए गए जश्न में अनुपस्थित थे।
पीवी सिंधु ने जीता मलेशिया ग्रां प्री गोल्ड खिताब

पीवी सिंधु ने जीता मलेशिया ग्रां प्री गोल्ड खिताब

विश्व चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय शटलर पी वी सिंधु ने मलेशिया के पेनांग में चल रहे मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीत लिया है। सिंधु ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमर को सीधे गेम में हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने नए सत्र की एक बेहद शानदार शुरूआत की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement