Advertisement

Search Result : "भारतीय मेडिकल छात्र"

पाकिस्तान में भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा

पाकिस्तान में भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा

पाकिस्तान ने सोमवार को पूर्व भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव पर जासूसी का आरोप लगाते हुए मौत की सजा सुनाई है। कुलभूषण जाधव को गत वर्ष 3 मार्च को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था। क्वेुटा के आतंकवाद निरोधक विभाग ने जाधव के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
छत्तीसगढ़ में रंग लाई छात्रों की मुहिम, फीस घटी-निष्‍कासन भी हुआ वापस

छत्तीसगढ़ में रंग लाई छात्रों की मुहिम, फीस घटी-निष्‍कासन भी हुआ वापस

चौतरफा दबाव के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी ने तीन छात्रों के निष्कासन का आदेश वापस ले लिया है। शुक्रवार देर रात विश्वविद्यालय प्रबंधन ने लगातार विरोध के चलते फ़ीस बढ़ोत्तरी के अपने आदेश को भी संशोधित किया है। हालांकि इसकी जानकारी सोमवार तक जारी की जाएगी।
अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मार कर हत्या

अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मार कर हत्या

पंजाब के होशियारपुर के एक युवक विक्रम जारयाल की अमेरिकी शहर वाशिंगटन में गोली मार कर हत्या कर दी गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि गोलीबारी की घटना में इस मौत की भारत को एक रिपोर्ट मिली है और वह इस घटना की जांच कर रही एजेंसियों से बातचीत कर रही हैं।
क्या भाजपा और संघ के सदस्यों को ही भारतीय मानते हैं तरुण विजयः चिदंबरम

क्या भाजपा और संघ के सदस्यों को ही भारतीय मानते हैं तरुण विजयः चिदंबरम

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आज भाजपा नेता तरुण विजय के दक्षिण भारतीय लोगों पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या भाजपा और आरएसएस के सदस्य ही भारतीय हैं।
भारतीय अमेरिकियों के खिलाफ घृणा अपराध चिंताजनक हैं: प्रीत भरारा

भारतीय अमेरिकियों के खिलाफ घृणा अपराध चिंताजनक हैं: प्रीत भरारा

भारत में जन्मे अमेरिका के पूर्व शीर्ष संघीय अभियोजक प्रीत भरारा ने भारतीय अमेरिकियों के खिलाफ घृणा अपराधों की बढ़ती घटनाओं को चिंताजनक बताया है और कहा है कि विश्वभर से सभी प्रवासियों को गले लगाने की अमेरिका की पुरानी परंपरा ही अमेरिका को महान बनाती है।
इग्नू में दाखिले के लिए भटक रहे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी

इग्नू में दाखिले के लिए भटक रहे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी

पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थी कावेश कुमार ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में दाखिला न मिलने के कारण एक पत्र के जरिये मीडिया से मदद की गुहार लगाई है। कावेश कुमार के भाई विकेश कुमार ने बताया कि वह अपने पत्र के जरिये अपनी परेशानियों को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि वह उनकी मदद कर सकें।
कोहली को विजडन का सम्मान, वर्ष 2016 के लीडिंग क्रिकेटर घोषित

कोहली को विजडन का सम्मान, वर्ष 2016 के लीडिंग क्रिकेटर घोषित

पिछले साल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में रनों का अंबार लगाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने वर्ष 2016 का विश्व का अग्रणी क्रिकेटर चुना है। वह वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के बाद यह सम्मान हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
आईआईएससी बेंगलूर दुनिया में दसवां और देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान

आईआईएससी बेंगलूर दुनिया में दसवां और देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान

विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों की घोषित इस वर्ष की रैंकिंग में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस, बेंगलूर दुनिया के 10 शीर्ष शैक्षिक संस्थाओं में स्थान बनाने वाला पहला भारतीय संस्थान है। यह देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था भी घोषित की गयी है।
ईरान ने 15 भारतीय मछुआरे रिहा किए, विदेश मंत्री ने दी बधाई

ईरान ने 15 भारतीय मछुआरे रिहा किए, विदेश मंत्री ने दी बधाई

ईरान ने सोमवार को बहरीनी नौकाओं के साथ गत वर्ष पकड़े गए 15 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस खबर की जानकारी दी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement