करीब एक दशक पहले सुनामी शब्द हर घर में समझा जाने लगा था क्योंकि उस समय भूकंप के कारण समुद्र में उठी ऊंची-ऊंची तूफानी लहरों की चपेट में आकर दक्षिणी भारत में महज कुछ मिनटों के भीतर 10,000 लोगों की मौत हो गई थी और 26 दिसंबर 2004 को हिंद महासागर में उठी इस सुनामी में कुल 2,30,000 लोग काल के गाल में समा गये थे।
भारत में जासूसी प्रकरण में पकड़ा गया पाकिस्तानी उच्चायोग का निष्कासित कर्मचारी महमूद अख्तर ने खुलासा किया है कि पाक उच्चायोग में 16 और ऐसे कर्मचारी है जो जासूसी के कार्य में शामिल है। अख्तर ने इन कर्मचारियों के नाम भी बताएं हैं। उसने आरोप लगाया है कि ये सभी कर्मचारी भारत में पाक के लिए जासूसी में शामिल हैं।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भारत में सामाजिक सौहार्द्र का पासवर्ड सांस्कृतिक सौहार्द्र है और बिना सांस्कृतिक सौहार्द्र के सामाजिक सौहार्द्र पूरा नहीं हो सकता।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाक की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी है। मंगलवार को जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार बम दागे जाने की घटनाओं में आठ नागरिकों की मौत हो गई और 22 अन्य लोग घायल हो गए। भारतीय फौज ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की 14 चौकियों को ध्वस्त कर दिया।
पहली बार संयुक्त राष्ट्र में रविवार को दीपावली मनायी गयी और इस वैश्विक संस्था का मुख्यालय रोशनी से नहा उठा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आगे के भाग को रोशनी से जगमग कर दिया गया और ‘हैप्पी दीपावली’ लिखा गया। इस भवन पर पारंपरिक दिया दर्शाया गया।
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद स्वयं को स्वतंत्र मान लेने वाली 562 रियासतों का एकीकरण करके सरदार बल्लभाई पटेल ने जो उपलब्धि हासिल की थी वह वैश्विक इतिहास में ऐसी अद्वितीय घटना है जिसके समक्ष बिस्मार्क भी बौने साबित होंगे। यह टिप्पणी सरदार पटेल पर लिखी एक पुस्तक में की गई है।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम और गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ है जिससे भारत और इसके ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और कहा कि बुराइयों को मिटाने और भारतीय जनजीवन में उत्सव लाने का दूसरा नाम दिवाली है। दिवाली एक स्वच्छता अभियान होता है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अपने कई अनुभवों को भी साझा किया।
देश भर में आज प्रकाश का पर्व पूरे हर्षोल्लास और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। शाम होते ही मकान और इमारतें रौशनी में नहा उठीं और आसमान में आतिशबाजियां गूंजने लगीं। लोगों ने मिठाइयों और दूसरे उपहारों के साथ एक दूसरे को शुभकमानाएं दीं।